परिवर्तिन एकादशी पर करें ये खास उपाय, इन 5 चीजों का करें दान, चमक सकती है किस्मत
परिवर्तिनी एकादशी पर क्या दान करने से चमक सकती है किस्मत? जानें ताजे फल, सुहाग सामग्री, हल्दी और गौ सेवा के अचूक उपाय, जिससे दूर होगी तंगी और बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा।

परिवर्तिनी एकादशी को पद्मा एकादशी भी कहते हैं। इस बार यह व्रत 22 सितंबर 2026, शनिवार को है। मान्यता है कि देव शयनी के बाद योग निद्रा में सोए भगवान विष्णु इसी दिन करवट बदलते हैं। इसलिए इसे पार्श्व या पद्मा एकादशी भी कहते हैं। इस एकादशी पर पूजा के साथ दान भी विशेष फलदायी माना गया है। शास्त्रों में विधान है कि परिवर्तिनी एकादशी के दिन कुछ विशेष वस्तुओं का दान करने से व्यक्ति के जीवन की बड़ी से बड़ी परेशानियां दूर हो जाती हैं। अगर आप भी अपने जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सफलता पाना चाहते हैं, तो इस पावन अवसर पर अपनी सामर्थ्य अनुसार सही वस्तुओं का दान जरूर करें।
ताजे फलों का दान
अगर आप जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति चाहते हैं या लंबे समय से अटका हुआ धन वापस पाना चाहते हैं, तो परिवर्तिनी एकादशी पर ताजे फलों का दान जरूर करें। भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद मौसमी फलों जैसे केले, सेब या संतरा का दान किसी जरूरतमंद या मंदिर में करना शुभ फलदायी माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एकादशी के दिन ताजे फलों का दान करने से व्यक्ति की कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है और आर्थिक रुकावटें समाप्त होने लगती हैं।
सुहाग सामग्री और पीले वस्त्रों का दान
दांपत्य जीवन में मधुरता लाने और घर के कलह-क्लेश को खत्म करने के लिए परिवर्तिनी एकादशी पर सुहाग सामग्री का दान करने की सलाह दी जाती है। इस पावन अवसर पर सुहागिन महिलाओं को कुमकुम, सिंदूर, बिंदी, चूड़ियां और पीले वस्त्र दान में देने चाहिए। मान्यता है कि यह उपाय पति-पत्नी के रिश्तों में प्रेम, विश्वास और आपसी सामंजस्य को कई गुना बढ़ा देता है।
जूते-चप्पल का दान
जीवन में लगातार आ रही बाधाओं, मान-सम्मान में कमी और करियर की रुकावटों से राहत पाने के लिए रिवर्तिनी एकादशी पर जूते या चप्पल का दान करना विशेष फलदायी बताया गया है। शास्त्रों के अनुसार, किसी जरूरतमंद को जूते या चप्पल भेट करने से व्यक्ति के राहु और शनि से संबंधित दोष शांत होते हैं। यह दान साधक के जीवन के सभी कष्टों और पापों का नाश करके सुख-शांति का रास्ता खोलता है।
गौ दान का महत्व
परिवर्तिनी एकादशी पर गाय की सेवा या सामर्थ्य हो तो गौ दान श्रेष्ठ माना गया है। इस दिन गौ दान करना या किसी गौशाला में जाकर गायों की सेवा करना अत्यंत पुण्यदायक होता है। अगर गौ दान करना संभव ना हो, तो गाय को हरा चारा, गुड़, और भीगी हुई चने की दाल खिलाने पर भी वही पुण्य मिलता है।
हल्दी का दान
ज्योतिष और वास्तु शास्त्र दोनों में ही हल्दी को बहुत ही पवित्र और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। परिवर्तिनी एकादशी के दिन हल्दी का दान करना आर्थिक दृष्टिकोण से बेहद शुभ और लाभकारी माना जाता है। भगवान विष्णु की पूजा में हल्दी का प्रयोग करने के बाद किसी ब्राह्मण या गरीब व्यक्ति को साबुत गांठ वाली हल्दी दान में देनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से कुंडली में देवगुरु बृहस्पति शुभ फल देने लगते हैं, जिससे आय के नए स्रोत खुलते हैं।
परिवर्तिनी एकादशी पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का ध्यान करते हुए अपनी श्रद्धा अनुसार फल, सुहाग सामग्री, जूते-चप्पल, गौ सेवा और हल्दी का दान करने से जीवन की कई परेशानियों से राहत मिलता है।


