परिवर्तिनी एकादशी को मेष से लेकर मीन राशि करें ये काम, होगी समृद्धि ही समृद्धि

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Parivartini Ekadashi time 2026 Date Parivartini Ekadashi Upay : परिवर्तिनी एकादशी के दिन कुछ उपाय करने से सुख, शांति और समृद्धि में वृद्धि होती है। अगर आप पैसों की दिक्कत से परेशान हैं तो आपको परिवर्तिनी एकादशी के दिन कुछ उपाय जरूर करें। 

Parivartini Ekadashi 2026 Date Parivartini Ekadashi Upay dhan labh upay Ekadashi ko kya upay karna chahiye
परिवर्तिनी एकादशी को करें ये काम, होगी समृद्धि

Parivartini Ekadashi 2026 : इस साल भाद्रपद शुक्ल पक्ष की एकादशी मंगलवार को मनायी जाएगी। परिवार की सुख- शांति और खुशहाली के लिए भगवान विष्णु की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार, परिवर्तिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के करवट बदलने की परंपरा से भी पर्व को जोड़ा जाता है। एकादशी के दिन श्रद्धालु स्नान कर व्रत का संकल्प लेते हैं। भगवान विष्णु को तुलसी दल, फूल, फल, धूप-दीप और नैवेद्य अर्पित कर पूजा की जाती है। कई स्थानों पर कुश व राढ़ी घास से भगवान नारायण की प्रतिमा बनाकर पूजा करने की भी परंपरा है। आइए राशि अनुसार जानते हैं परिवर्तिनी एकादशी के दिन क्या करना चाहिए -

परिवर्तिनी एकादशी को मेष से लेकर मीन राशि करें ये काम, होगी समृद्धि ही समृद्धि

मेष राशि

मेष राशि के लोग परिवर्तिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए पीले वस्त्र धारण करें और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोग परिवर्तिनी एकादशी के दिन दूध में केसर मिलाकर भगवान को भोग लगाएं। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

मिथुन राशि

अपने जीवन में सुख संपदा बनाए रखने के लिए मिथुन राशि के लोग परिवर्तिनी एकादशी के दिन नारायण कवच का पाठ करें।

कर्क राशि

परिवर्तिनी एकादशी को कर्क राशि के लोग शुद्ध जल में एक छुट्टी हल्दी मिलाकर केले की पौधे में अर्घ्य दें। इसे भगवान विष्णु की विशेष कृपा बनी रहेगी।

सिंह राशि

आज परिवर्तिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विशेष कृपा पाने के लिए सिंह राशि के लोग लक्ष्मी नारायण की विधिवत पूजा करें। साथ ही विष्णु भगवान को पीला चंदन और पीले फूल चढ़ाएं।

कन्या राशि

परिवर्तिनी एकादशी को कन्या राशि के लोग अपनी जीवन की मुसीबतों से छुटकारा पाने के लिए अपने हाथों से बनाई गई खीर का भोग नारायण को लगाएं।

तुला राशि

तुला राशि के लोग परिवर्तिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को हल्दी की गांठ अर्पित करें और लक्ष्मी नारायण की साथ में विधिवत पूजा करें। अगले दिन इस गांठ को अपने तिजोरी या पर्स में लाल कपड़े में बांधकर रखें। इससे आर्थिक परेशानियां दूर होने लगेंगी।

वृश्चिक राशि

परिवर्तिनी एकादशी के दिन श्री हरि विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए वृश्चिक राशि के जातक विष्णु चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि

धनु राशि के जातक अपने आराध्य श्री हरि विष्णु को प्रसन्न करने के लिए पीला चंदन भगवान को अर्पित करें और किसी गरीब को खाना खिलाएं।

मकर राशि

परिवर्तिनी एकादशी के दिन नारायण भगवान का आशीर्वाद पाने के लिए मकर राशि के लोगों को बेसन के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।

कुंभ राशि

परिवर्तिनी एकादशी के दिन श्री हरि विष्णु की विशेष कृपा पाने के लिए कुंभ राशि के लोग पीले वस्त्र धारण करें और विष्णु भगवान और लक्ष्मी माता की साथ में विधिवत पूजा करें। अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जाप करें।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों को परिवर्तिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को खीर का भोग लगाना चाहिए और विष्णु चालीसा का पाठ करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़परिवर्तिनी एकादशी को मेष से लेकर मीन राशि करें ये काम, होगी समृद्धि ही समृद्धि