परमा एकादशी व्रत कथा हिंदी में : आज यहां पढ़ें परमा एकादशी व्रत की कथा, अधिकमास की कामदा एकादशी भी कहते हैं इसे

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Parama Ekadashi Vrat Katha: अधिकमास के शुक्ल पक्ष की एकादशी का नाम परमा एकादशी है, इसे पद्मपुराणमें कामदा एकादशी कहा गया है। अगर आप भी इस एकादशी का व्रत कर रहे हैं तो यहां पढ़ें व्रत कथा

परमा एकादशी व्रत कथा हिंदी में : आज यहां पढ़ें परमा एकादशी व्रत की कथा, अधिकमास की कामदा एकादशी भी कहते हैं इसे

युथिष्ठिर ने श्रीकृष्ण से पूछा कि अधिकमास के शुक्ल पक्ष में कौन सी एकादशी आती है और इसका क्या फल है। इस दिन कैसे व्रत करना चाहिए। पाप का नाश और पुण्य का दान करनेवाली एकादशी के माहात्म्यका वर्णन कीजिए, जिसे इस लोकमें करके मनुष्य परम पदको प्राप्त होता है। भगवान्‌ श्रीकृष्ण ने कहा-राजन्‌ ! शुक्ल या कृष्णपक्ष में जभी एकादशी प्राप्त हो, उसका परित्याग न करें, क्योंकि वह मोक्ष दिलाने वाली है। अधिकमास की दोनों एकादशी खास होती हैं। अधिकमास की दो एकादशी हैं, इनमें एक पद्मिनी एकादशी है और एक परमा एकादशी है। कल परमा एकादशी है। इसे पद्मपुराण में कमला एकादशी का नाम दिया गया है।

पद्मपुराण में कहा गया है कि कलयुगमें तो एकादशी ही भव-बन्धन से मुक्त करने वाली, सम्पूर्ण कामनाओं को पूरा करके आपको सुख देनेवाली और सभी पापों का नाश करनेवाली है | एकादशी रविवार को, किसी भी समय इस एकादशी का व्रत करना चाहिए, इससे विष्णु भगवान प्रसन्न होते हैं। विष्णु के प्रिय भक्तोंको एकादशी व्रत को छोड़ना नहीं चाहिए।

युथिष्ठिर ने पूछा कि श्रीकृष्ण कैसे जीवन्मुक्त होते हैं ? तथा विष्णुरूप कैसे होते हैं ? मुझे इस विषय को जानने की बड़ी उत्सुकता हो रही है। भगवान्‌ श्रीकृष्ण बोले- जो कलयुगमें भक्तिपूर्वक विधि के अनुसार निर्जल रहकर एकादशी का व्रत करते हैं, वे विष्णुरूप तथा जीवन्मुक्त क्‍यों नहीं हो सकते हैं? एकादशी व्रत के समान सब पापों को हरने वाला और मनुष्यों की समस्त कामनाओं को पूर्ण करने वाला पवित्र व्रत दूसरा कोई नहीं है। इसलिए इस दिन व्रत कर रहे हैं तो दशमीको एक बार भोजन, एकादशीको निर्जल व्रत और द्वादशी को पारण करके मनुष्य श्रीविष्णु के समान हो जाते हैं। पुरुषोत्तम मास के द्वितीय पक्ष की एकादशीका नाम कामदा है। जो इस व्रत को करता है, वह इस लोक ओर परलोक में भी मनोवांछिक वस्तु को पाता है। जो इस एकादशी को विधिपूर्वक पुष्प, धूप, नैवेद्य औक फल आदि के द्वारा भगवान्‌ पुरुषोत्तम की पूजा करनी चाहिए।

व्रत करनेवाला वैष्णव पुरुष दशमी तिथि को कांसे के बर्तन, उड़द, मसूर, चना, कोदो, साग, मधु, पराया अन्न, दो बार भोजन तथा मैथुन---इन 10 चीजों को छोड़ दें। एकादशी के दिन जूआ, निद्रा, पान, दांतुन, परायी निंदा, चुगली, चोरी, हिंसा, मैथुन, क्रोध ओर असत्य बात नहीं करनी चाहिए। इन 11 चीजों से दूर रहना चाहिए और द्वादशी के दिन कांसे के बर्तन, उड़द, मसूर, तेल, असत्य-भाषण, व्यायाम, परदेशगमन, दो बार भोजन, मैथुन, बैल पीठ पर सवारी, पराया अन्न और साग--12 चीजों को छोड़ देना चाहिए, अगर कहीं घर से बाहर हैं तो कोशिश करें कि एकादशी का व्रत के दिन घर पर रहें। इस एकादशी व्रत का महात्मय पढ़ने और सुनने से कई गोदानका फल मिलता है। कामदा एकादशीका ब्रत किया ओर रात्रि में जागरण करके श्रीपुरुषोत्तमकी पूजा की है, वे सब पापों से मुक्त हो गए।

इस एकादशी की ये कथाएं भी हैं प्रचलित

इस व्रत की कथा सुमेधा-पवित्रा से जुड़ी है

कौण्डिन्य ऋषि ने बताई परमा एकादशी व्रत की विधि काम्पिल्य नगर में सुमेधा नाम के ब्राह्मण और उनकी पति रहते थे। वे दोनों बहुत गरीब थे, लेकिन वो धर्म को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ते थे, अतिथियों की आवभगत भी अच्छे से करते थे। लेकिन उनके पास धन नहीं था। इसी कारण वो देश से बाहर जाने के बारे में सोचने लगे। लेकिन पवित्रा ने कहा कि इससे कछ नहीं होगा, धर्म से ही सभी चीजें बदलेंगी। कुछ समय बाद उनके घर कौण्डिन्य ऋषि आए। दोनों ने उनकीसेवा की और उन्हें अपनी गरीबी के बारे में बताया। उन्होंने पूछा कि किस कारण हम इतने गरीब है। इस पर ऋषि ने कहा कि अधिक मास के शुक्ल पक्ष की परमा एकादशी का व्रत करो। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा, व्रत, दान और रात में उनका जागरण करने से दुख, पाप और दरिद्रता दूर होती है। सुमेधा और पवित्रा ने पूरी श्रद्धा से विष्णु जी की पूजा की और यह व्रत किया। इसके बाद उनके लिए चीजें बदलने लगीं और उनके जीवन में धन आने लगा। इस प्रकार उन्हें आजीवन इस व्रत को किया और सुख भोगकर श्रीहरि के धाम चले गए।

महादेव ने कुबेर को भी दी थी परमा एकादशी व्रत की सलाह

पौराणिक साक्ष्यों के अनुसार, यक्षराज कुबेर हमेशा से धनवान नहीं थे। वे शिवजी को मानते थे। लेकिन एक बार जब वो गरीबी के कारण बहुत परेशना थे, तो उन्होंने शिवजी से अपनी गरीबी का कारण पूछा। इस पर शिवजी ने बताया कि वो अधिकमास की एकादशी का व्रत करें। उन्होंने उन्हें एकादशी से अमावस्या पंच दिन के व्रत को रखने के लिए कहा और कुबेर ने पूरी निष्ठा से इस व्रत को किया और धनवान हो गए। उनकी तपस्या और निष्ठा से प्रसन्न होकर महादेव ने उन्हें देवताओं का धनाध्यक्ष यानी धन का स्वामी बना दिया।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!