पापमोचिनी एकादशी के दिन सुबह से शाम तक इन मुहूर्त में करें पूजा
Papmochani Ekadashi time 2026 : पापमोचिनी एकादशी पर इस बार शिव और द्विपुष्कर योग का निर्माण भी हो रहा है, जो बेहद शुभ माना जाता है। चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन हर साल पापमोचिनी एकादशी पड़ती है।

Papmochani Ekadashi time: इस साल 15 मार्च के दिन पापमोचिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। पापमोचिनी एकादशी का व्रत श्री हरि विष्णु जी को समर्पित है। पापमोचिनी एकादशी पर इस बार शिव और द्विपुष्कर योग का निर्माण भी हो रहा है, जो बेहद शुभ माना जाता है। चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन हर साल पापमोचिनी एकादशी पड़ती है। मान्यता है कि पापमोचिनी एकादशी पर विष्णु जी की पूरी श्रद्धा के साथ आराधना करने से पापों से मुक्ति मिलने के साथ सुख-सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसलिए आइए जानते हैं पापमोचिनी एकादशी पर पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और व्रत खोलने और द्वादशी का समय-
पापमोचिनी एकादशी कब?
चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत वैसे तो 14 मार्च को 08:10 ए एम से हो रही है, जो 15 मार्च को 09:16 ए एम तक रहेगी। लेकिन उदया तिथि के चलते पापमोचिनी एकादशी का व्रत रविवार, 15 मार्च के दिन रखा जाएगा।
16वां मार्च को, पारण (व्रत तोड़ने का) समय - 06:30 ए एम से 08:54 ए एम
पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय - 09:40 ए एम
पापमोचिनी एकादशी पर शुभ मुहूर्त: पापमोचिनी एकादशी के दिन सुबह से शाम तक इन मुहूर्त में करें पूजा
- ब्रह्म मुहूर्त 04:55 ए एम से 05:43 ए एम
- प्रातः सन्ध्या 05:19 ए एम से 06:31 ए एम
- अभिजित मुहूर्त 12:06 पी एम से 12:54 पी एम
- विजय मुहूर्त 02:30 पी एम से 03:18 पी एम
- गोधूलि मुहूर्त 06:27 पी एम से 06:51 पी एम
- सायाह्न सन्ध्या 06:29 पी एम से 07:41 पी एम
- अमृत काल 07:03 पी एम से 08:43 पी एम
- निशिता मुहूर्त 12:06 ए एम, मार्च 16 से 12:54 ए एम, मार्च 16
- द्विपुष्कर योग 05:56 ए एम, मार्च 16 से 06:30 ए एम, मार्च 16
पापमोचिनी एकादशी पूजा-विधि
1. स्नान आदि कर मंदिर की साफ सफाई करें
2. भगवान श्री हरि विष्णु का जलाभिषेक करें
3. विष्णु जी का पंचामृत सहित गंगाजल से अभिषेक करें
4. विष्णु भगवान को पीला चंदन और पीले पुष्प अर्पित करें
5. मंदिर में घी का दीपक प्रज्वलित करें
6. संभव हो तो व्रत रखें और व्रत लेने का संकल्प करें
7. पापमोचिनी एकादशी की व्रत कथा का पाठ करें
8. ॐ नमो भगवते वासुदेवाय या ॐ विष्णवे नमः मंत्र का जाप करें
9. पूरी श्रद्धा के साथ भगवान श्री हरि विष्णु और लक्ष्मी जी की आरती करें
10. विष्णु जी को तुलसी दल सहित भोग लगाएं
11. अंत में क्षमा प्रार्थना करें
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Shrishti Chaubeyसंक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।
व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।
विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा


