पापांकुशा एकादशी व्रत कब रखा जाएगा, क्या होती है त्रिस्पृशा एकादशी
Papankusha Ekadashi 2026 Date: इस साल पापाकुंशा एकादशी कब है और इसका उद्यापन कब होगा। इसके साथ ही त्रिस्पृशा एकादशी के बारे में भी जानें

आश्विन के शुक्लपक्ष में जो एकादशी होती है, वह पापकुंशा एकादशी कही जाती है। ऐसा कहा जाता है कि यह एकादशी सभी तरह के पापों को नष्ट करने वाली है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सभी मनोरथ को पाने के लिए मनुष्यों की स्वर्ग और मोक्ष प्रदान करने वाले पद्मनाभ वासुदेव का पूजन करना चाहिए। कहा जाता है कि जो इस मुनि चिरकालतक कठोर तपस्या करके जिस फलको प्राप्त करता है, वह उस दिन भगवान् गरुड़ध्वज का यह व्रत करने सेसे और उनको प्रणाम करने से ही मिल जाता है। इस साल कब है पापाकुंशा एकादशी
कब है पापाकुंशा एकादशी
इस साल एकादशी तिथि 21 अक्टूबर को दोपहर में 2 बजकर 12 मिनट से लग रही है, लेकिन इस दिन दशमी युक्त एकादशी तिथि लग रही है। इसलिए अगले दिन 22 तारीख को सूर्योदय के साथ ही एकादशी तिथि व्याप्त होगी और दोपहर में 2 बजकर 49 मिनट तक ही एकादशी तिथि रहेगी, इसलिए द्वादशी युक्त एकादशी का व्रत इस दिन रखा जाएगा। एकादशी व्रत का पारण 23 तारीख को सुबह के समय किया जाएगा। इस एकादशी का बहुत अधिक महत्व होता है। इस दिन जो व्रत रखता है उसे करोड़ों यज्ञों के अनुसार फल मिलता है। आज हम आपको त्रिस्पृशा एकादशी के बारे में बताएंगे। ऐसी एकादशी बहुत ही कम होती है, लेकिन इसका महत्व बहुत अधिक होता है। इसलिए हमें यह समझना चाहिए चाहिए कि ऐसी एकादशी कब आती है और इसका क्या खास महत्व है।
त्रिस्पृशा एकादशी क्यों खास है?
त्रिस्पृशा एकादशी हो तो वह करोड़ों पापोंका नाश करनेवाली है। त्रिस्पृशाके ब्रत से प्रयागमें मृत्यु होने से तथा द्वारका में श्रीकृष्ण के निकट गोमती में स्नान करने से शाश्वत मोक्ष प्राप्त होता है, परन्तु त्रिस्पृशाका उपवास करनेसे घरपर भी मुक्ति हो जाती है।
पूर्वकालमें भगवान् माधव ने त्रिस्पृशा व्रत का वर्णन किया था। यह सौ करोड़ तीर्थों से भी अधिक खास है। ऐसी एकादशी का व्रत धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष चारों पुरुषार्थों को देनेवाली है। त्रिस्पृशा ब्रत जिस-किसी महीने में भी आए तथा वह शुक्तपक्षमें हो या कृष्णपक्षमें, उसका अनुष्ठान करना ही चाहिए। जब एक ही दिन एकादशी, द्वादशी तथा रात्रि के समय में त्रयोदशी भी हो तो उसे त्रिस्पुशा एकादशी कहा जाता है। इस एकादशी में दशमीका योग नहीं होता।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

