Hindi Newsधर्म न्यूज़panchang 17 january 2026 saturday today sunrise sunset time shubh ashubh muhurat
Panchang 17 January 2026: आज माघ कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि, जानें शनिवार के शुभ और अशुभ मुहूर्त

Panchang 17 January 2026: आज माघ कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि, जानें शनिवार के शुभ और अशुभ मुहूर्त

संक्षेप:

Panchang 17 January 2026: हिन्दू पंचांग की मदद से दिन की पूजा-पाठ या व्रत से जुड़े शुभ मुहूर्त निकाले जाते हैं। इसी की मदद से सूर्योदय और सूर्यास्त के समय का भी पता लगता है। जानें आज यानी शनिवार के दिन के शुभ और अशुभ मुहूर्त के बारे में…

Jan 17, 2026 05:27 am ISTGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Panchang, 17 जनवरी 2026 का पंचांग: राष्ट्रीय मिति पौष 28, शक संवत 1947, माघ कृष्ण, चतुर्दशी, शनिवार, विक्रम संवत् 2082। सौर माघ मास प्रविष्टे 04, रज्जब 26, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 17 जनवरी 2026 ई.। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। चतुर्दशी तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 04 मिनट तक उपरांत अमावस्या तिथि का आरंभ। पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र अगले दिन 10 बजकर 14 मिनट तक। व्याघात योग रात्रि 09 बजकर 18 मिनट तक उपरांत हर्षण योग का आरंभ। विष्टि करण प्रातः 11 बजकर 13 मिनट तक तक उपरांत चतुष्पाद करण का आरंभ।

सूर्योदय 07:15 ए एम

सूर्यास्त 05:48 पी एम

चन्द्रोदय 06:59 ए एम, जनवरी 18

चन्द्रास्त 04:21 पी एम

चतुर्दशी तिथि और शनि पूजा

आज माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। साथ ही आज शनिवार को शनि पूजा की जाएगी। आज के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपदान जरूर करना चाहिए। साथ ही शनिदेव को काला तिल और सरसों का तेल अर्पित करने से जिंदगी की बाधाएं धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं। आज बुध मकर राशि में गोचर करने वाले हैं और इसकी वजह से कई राशियों पर इसका प्रभाव पूर्ण रूप से नजर आने वाला है।

पंचांग

तिथि चतुर्दशी - 12:03 ए एम, जनवरी 18 तक

नक्षत्र मूल - 08:12 ए एम तक

अमावस्याKrishna Amavasya

योग व्याघात - 09:18 पी एम तक

करण विष्टि - 11:15 ए एम तक

हर्षण शकुनि - 12:03 ए एम, जनवरी 18 तक

वार शनिवार

पक्ष कृष्ण पक्ष

जानें शुक्रवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त

शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त 05:27 ए एम से 06:21 ए एम

प्रातः सन्ध्या 05:54 ए एम से 07:15 ए एम

अभिजित मुहूर्त 12:10 पी एम से 12:52 पी एम

विजय मुहूर्त 02:17 पी एम से 02:59 पी एम

गोधूलि मुहूर्त 05:45 पी एम से 06:12 पी एम

सायाह्न सन्ध्या 05:48 पी एम से 07:09 पी एम

अमृत काल 05:01 ए एम, जनवरी 18 से 06:45 ए एम, जनवरी 18

निशिता मुहूर्त 12:04 ए एम, जनवरी 18 से 12:58 ए एम, जनवरी 18

अशुभ मुहूर्त

राहुकाल 09:53 ए एम से 11:12 ए एम

यमगण्ड 01:50 पी एम से 03:10 पी एम

आडल योग 08:12 ए एम से 07:15 ए एम, जनवरी 18

विडाल योग 07:15 ए एम से 08:12 ए एम

गुलिक काल 07:15 ए एम से 08:34 ए एम

दुर्मुहूर्त 07:15 ए एम से 07:57 ए एम, 07:57 ए एम से 08:39 ए एम

वर्ज्य 06:37 पी एम से 08:21 पी एम

गण्ड मूल 07:15 ए एम से 08:12 ए एम

भद्रा 07:15 ए एम से 11:15 ए एम

बाण अग्नि - 01:53 पी एम तक

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो


गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।


परिचय और अनुभव

गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। वह पिछले 8 महीनों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।


करियर

गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।


एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच

गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।


व्यक्तिगत रुचियां

काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।


विशेषज्ञता

वास्तु शास्त्र, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई, डेली और वीकली राशिफल

और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ , Aaj ka Rashifal,Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!
;;;