
Panchang 16 December 2025: आज है द्वादशी तिथि, जानें मंगलवार के शुभ और अशुभ मुहूर्त
Panchang 16 December 2025: हिन्दू पंचांग का जरूर कई विशेष चीजों में होती है। पूजा-पाठ या किसी भी मांगलिंग काम से जुड़ी चीजों के लिए इसी के आधार पर ही शुभ मुहूर्त निकाले जाते हैं। साथ ही इसी के जरिए अशुभ मुहूर्त देखकर सतर्क रहा जाता है। नीचे जानें आज यानी 16 दिसंबर के शुभ और अशुभ मुहूर्त
Panchang, 16 दिसंबर 2025 का पंचांग: पं. ऋभुकांत गोस्वामी, 16 दिसंबर, मंगलवार, शक संवत्: 25 मार्गशीर्ष (सौर) 1947, पंजाब पंचांग: 02 पौष मास प्रविष्टे 2082, इस्लाम: 24 जमादि-उल्सानी, 1447, विक्रमी संवत्: पौष कृष्ण द्वादशी रात्रि 11.58 मिनट तक पश्चात त्रयोदशी तिथि, स्वाती नक्षत्र दोपहर 02.10 मिनट तक पश्चात विशाखा नक्षत्र, अतिगंड योग दोपहर 01.23 मिनट तक पश्चात सुकर्मा योग, कौलव करण। चंद्रमा तुला राशि में (दिन-रात)।
सूर्य दक्षिणायन। सूर्य दक्षिण गोल। हेमंत ऋतु। अपराह्न 03 बजे से सायं 04.30 मिनट तक राहुकालम्।
पौष मास अपने आप में ही शुभ और पवित्र माना जाता है। आज इस महीने की द्वादशी तिथि है। इसे सुरूप द्वादशी के नाम से भी जाना जाता है। एकादशी तिथि के अगले दिन आने वाले इस दिन का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इसी दिन एकादशी व्रत का समापन भी होता है। बात की जाए द्वादशी तिथि की तो इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि इस दिन विष्णु जी का पूजा करने से कई लाभ मिलते हैं। बता दें कि द्वादशी तिथि सफला एकादशी के अगले दिन आती है।
जानें शनिवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त
शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त 05:18 ए एम से 06:12 ए एम
प्रातः सन्ध्या 05:45 ए एम से 07:07 ए एम
अभिजित मुहूर्त 11:56 ए एम से 12:37 पी एम
विजय मुहूर्त 02:00 पी एम से 02:41 पी एम
गोधूलि मुहूर्त 05:24 पी एम से 05:52 पी एम
सायाह्न सन्ध्या 05:27 पी एम से 06:49 पी एम
त्रिपुष्कर योग 02:09 पी एम से 11:57 पी एम
निशिता मुहूर्त 11:50 पी एम से 12:44 ए एम, दिसम्बर 17
अशुभ मुहूर्त
राहुकाल 02:52 पी एम से 04:09 पी एम
यमगण्ड 09:42 ए एम से 10:59 ए एम
गुलिक काल 12:17 पी एम से 01:34 पी एम
दुर्मुहूर्त 09:11 ए एम से 09:52 ए एम, 10:55 पी एम से 11:50 पी एम
वर्ज्य 08:28 पी एम से 10:16 पी एम
बाण मृत्यु - 04:02 ए एम, दिसम्बर 17 से पूर्ण रात्रि तक





