ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrology PalmistryThis way your thumb will be a problem for money

इस तरह है आपका अंगूठा तो पैसे की दिक्‍कत आएंगी

अपनी हथेली की उंगलियों से अंगूठे को अलग करें। अगर वो ज़मीन की तरफ़ झुका है और उंगलियों और अंगूठे के बीच काफी जगह है तो आपको पैसे बचाने में परेशानियां आएंगी। अगर आप अपनी उंगलियों को एकसाथ...

इस तरह है आपका अंगूठा तो पैसे की दिक्‍कत आएंगी
लाइव हिन्‍दुस्‍तान टीम,मेरठFri, 15 Jun 2018 12:28 PM
ऐप पर पढ़ें
  • अपनी हथेली की उंगलियों से अंगूठे को अलग करें। अगर वो ज़मीन की तरफ़ झुका है और उंगलियों और अंगूठे के बीच काफी जगह है तो आपको पैसे बचाने में परेशानियां आएंगी।
  • अगर आप अपनी उंगलियों को एकसाथ जोड़ें। यदि उनमें किसी भी तरह की जगह नहीं रहती और अंगूठे का ऊपरी हिस्सा भी सीधा है तो आप पैसे खर्च करने से पहले सोचते हैं। ऐसे लोग पैसे बचाने में माहिर होते हैं।
  • हथेलियों में कई तरह के पर्वत होते हैं। इनमें से यदि शुक्र, बृहस्पति और सूर्य पर्वत सही आकार के हैं तो आपको धनवान बनकर रहेंगे। अगर शुक्र पर्वत सही नहीं है तो पैसा आएगा लेकिन रुकेगा नहीं। बृहस्पति पर्वत सही नहीं है तो पैसा कमाने में हमेशा परेशानी होगी और अगर सूर्य पर्वत खराब है तो पैसे और सेहत दोनों ही आपका साथ नहीं देंगे।
  • हाथों में एकसाथ कई लकीरें और जाल का होना किस्मत को प्रभावित करता है। लेकिन अगर इस जाल में लकीरें कट नहीं रही हों तो ये एक शुभ संदेश है। कोशिश करने पर आपको अपने कार्यों में सफ़लता मिल जाएगी।
  • शुक्र पर्वत पर अगर आपकी हथेली में क्षितिज रेखाएं साफ़ नहीं हैं तो आपको हमेशा पैसों की दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। ये जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं  पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया  गया है।)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें