ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrology PalmistryThis mountain make imaginative to the person

व्‍यक्‍ति के मन को कल्‍पनाशील बनाता है पर्वत

प्रत्‍येक व्‍यक्‍ति की हथेलियों में बुध पर्वत के नीचे चन्द्रमा का पर्वत होता है और यह हथेली में जड़ को स्पर्श करता है। इस पर्वत से व्यक्ति के मन और आर्थिक स्थिति का पता लगाया जा सकता है।...

व्‍यक्‍ति के मन को कल्‍पनाशील बनाता है पर्वत
लाइव हिन्‍दुस्‍तान टीम,मेरठWed, 10 Oct 2018 12:30 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रत्‍येक व्‍यक्‍ति की हथेलियों में बुध पर्वत के नीचे चन्द्रमा का पर्वत होता है और यह हथेली में जड़ को स्पर्श करता है। इस पर्वत से व्यक्ति के मन और आर्थिक स्थिति का पता लगाया जा सकता है। इस पर्वत से आकस्मिक दुर्घटनाओं को भी जान सकते हैं। यह पर्वत व्यक्ति के स्वभाव और सोच को भी बताता है। हस्‍तरेखा विशेषज्ञ जयप्रकाश के अनुसार चंद्रमा का व्‍यक्‍ति के जीवन पर बहुत असर पड़ता है। जानिए जीवन में क्‍या-क्‍या असर डालता है चंद्रमा।

अगर चन्द्रमा का पर्वत उभार लिए हुए है तो उत्तम है। ऐसे लोगों का मन मजबूत होता है और उनमें सोचे हुए कार्य करने की ताक़त होती है।  अगर चन्द्रमा का पर्वत ज्यादा उभार लिए हुए है तो व्यक्ति कल्पनाशील होता है। इससे इनकी ज्यादातर योजनाएं धरी रह जाती हैं और क्रियान्वित नहीं हो पाती।

चंद्र पर्वत का दबा होना मन को कमजोर करता है। इससे व्यक्ति मलिन और उदास रहता है। ऐसा व्‍यक्‍ति अधिकांश समय नकारात्मक विचारों से घिरा रहता है।  चंद्र पर्वत पर बहुत सारी रेखाएं व्यक्ति को चिंतित रखती हैं।  हालांकि इससे व्यक्ति की रचनात्मक क्षमता भी पता चलती है  चंद्र पर्वत पर क्रॉस हो तो व्यक्ति को जल से भय होता है।  इस पर्वत पर तिल हो तो व्यक्ति मानसिक रूप से कमजोर होता है। इस पर्वत पर ज्यादा क्रॉस हों या कालापन हो तो मानसिक बीमारी हो जाती है।  इस पर्वत पर वर्ग होने से व्यक्ति हर तरह के अनिष्ट से बच जाता है।

 (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)

हस्तरेखाः अगर हथेली में हैं ये निशान तो आपके पास हो सकती है सुपर पावर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें