ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrology PalmistryThis mountain has emerged you are very hardworking

उभरा हुआ है यह पर्वत तो बहुत मेहनती हैं आप

व्यक्ति के जीवन में प्यार अथवा प्रेम का संकेत शुक्र पर्वत से मिलता है। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार यदि व्यक्ति के हाथ में शुक्र पर्वत विकसित हो तो व्यक्ति प्रेम में सफलता पाता है। लेकिन यदि व्यक्ति की...

उभरा हुआ है यह पर्वत तो बहुत मेहनती हैं आप
पंचांग पुराण टीम ,मेरठ Tue, 19 Jan 2021 11:45 PM
ऐप पर पढ़ें

व्यक्ति के जीवन में प्यार अथवा प्रेम का संकेत शुक्र पर्वत से मिलता है। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार यदि व्यक्ति के हाथ में शुक्र पर्वत विकसित हो तो व्यक्ति प्रेम में सफलता पाता है। लेकिन यदि व्यक्ति की मस्तिष्क रेखा संतुलित नहीं हो तो वह प्रेम में बदनाम हो जाता है। रेखाओं की इस स्थिति में व्यक्ति के प्रेम में वासना अधिक हो जाती है। व्यक्ति के हाथ में शुक्र पर्वत का उभार उसे तेजस्वी बनाता है। ऐसे व्यक्ति के चेहरे के आकर्षण से लोग प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाते। ऐसे लोग अपने काम को भी निष्ठा एवं सजगता से करते हैं। उन्हें सुन्दर तथा कलात्मक चीजों के प्रति बहुत प्रेम होता है। 

यह भी पढ़ें: हाथ में हों ये योग तो करोड़पति बनते हैं ऐसे लोग

हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार यदि किसी की हथेली खुरदरी है और शुक्र पर्वत बहुत ज्यादा विकसित हो तो ऐसा व्यक्ति भोगी होता है। ऐसे लोग केवल भौतिक सुखों के गुलाम हो जाते हैं। हथेली चिकनी एवं मुलायम है तथा शुक्र पर्वत पूरी तरह से विकसित हो तब ऐसा व्यक्ति एक सफल प्रेमी तथा उत्कृष्ट कवि होता है। 
यदि हाथ में शुक्र पर्वत दबा हुआ है, अविकसित है अथवा नहीं है तो उसके जीवन में दु:ख तथा परेशानियां पैदा हो जाती हैं। किसी व्यक्ति के हाथ में शुक्र पर्वत का झुकाव मंगल पर्वत की ओर हो तो ऐसा व्यक्ति प्रेम के मामलों में बेहद निर्मम होता है। यदि अंगूठे का सिरा कोणदार हो और शुक्र पर्वत विकसित हो तब ऐसा व्यक्ति कलात्मक रुचि वाला होता है। यदि अंगूठे का सिरा वर्गाकार हो तो वह समझदार और तर्क से काम लेने वाला होता है। अंगूठे का फैला हुआ सिरा दयालुता का संकेत देता है।
 (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें