लोगों के मन में अक्सर एक सवाल आता है कि उनका बुढ़ापा कैसे गुजरेगा। यह ऐसा सवाल है जो मन में कभी ना कभी अवश्य आता है। ज्योतिष की दृष्टि से देखें तो हाथों की रेखाएं व्यक्ति की वृद्धावस्था को लेकर संकेत देती है। इनमें से एक है त्रिभुज जिसे अंग्रेजी में ट्राइएंगल भी करते हैं। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की हृदय रेखा पर त्रिभुज है तो उसका भाग्य बुढ़ापे में चमकेगा। ऐसा व्यक्ति वृद्धावस्था में धन और प्रसिद्धि दोनों अर्जित करता है। इसी तरह आयु रेखा पर त्रिभुज व्यक्ति को दीर्घायु बनाता है। यदि त्रिभुज व्यक्ति की मस्तिष्क रेखा पर बनता है तो वह उच्च शिक्षा और कुशाग्र बुद्धि प्रदान करता है।
यह भी पढ़ें: चाणक्य नीति: ऐसे में घरों में बिन बुलाए आती हैं मां लक्ष्मी, खुशियों से भरा रहता है लोगों का जीवन
त्रिभुज के मध्य हिस्से में बना कोई निशान अलग से संकेत देता है। यदि त्रिभुज के अंदर क्रॉस का निशान बन रहा है तो ऐसा व्यक्ति दूसरों को परेशान करता है। वह दूसरों को दुख देने वाला और परेशान करने की प्रवृत्ति रखने वाला होता है। सूर्य पर्वत पर त्रिभुज अच्छा माना गया है। सूर्य पर्वत पर त्रिभुज होने का मतलब है कि व्यक्ति धार्मिक विचारों वाला, परोपकार करने वाला और दूसरों का भला करने वाला होता है। यदि सूर्य पर्वत पर दूषित त्रिभुज हो तो ऐसा व्यक्ति समाज में निंदा, जीवन में विफलता को पाता है। स्वास्थ्य रेखा पर त्रिभुज होने से व्यक्ति अच्छा स्वास्थ्य पाता है।
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)