हाथों में सूर्य व्यक्ति के जीवन में उन्नति और प्रगति को प्रदर्शित करती है। हाथ में सूर्य रेखा कहां से शुरू हो रही है, यह बेहद महत्वपूर्ण है। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार यदि सूर्य रेखा जीवन रेखा से शुरू हो तो यह भविष्य में उन्नति, प्रगति और प्रसिद्धि को बढ़ाने वाली होती है। ऐसा व्यक्ति अपनी कड़ी मेहनत और योग्यता के दम पर सफलता की सीढ़ी चढ़ता है। व्यवसायिक हाथ को छोड़कर बाकी सभी तरह के हाथों में व्यक्ति अपनी इच्छा के मुताबिक मनचाही कला में उन्नति कर सकता है। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार यदि सूर्य रेखा सही और उत्तम है तो जीवन में अच्छी सफलता का प्रतीक है।
यह भी पढ़ें: वृषभ राशि में मंगल और राहु से बना अंगारक योग, जानें क्या है अंगारक योग, किस राशि के लिए सही नहीं
यदि सूर्य रेखा भाग्य रेखा से आरंभ हो तो यह भाग्य रेखा के गुणों में बढ़ोतरी करती है। ऐसे व्यक्ति का भाग्य साथ देता है और वह दिन-दोगुनी तरक्की करता है। सूर्य रेखा जिस स्थान पर भाग्य रेखा से ऊपर उठती है, व्यक्ति के जीवन में उन्नति की शुरुआत भी उसी वर्ष से होती है। सूर्य रेखा जितनी सुंदर और स्पष्ट होगी प्रगति और प्रसिद्धि का दायरा भी उतना ही अधिक होगा। ऐसे लोग प्रकृति को अत्यधिक प्रेम करते हैं। प्रकृति से प्रेम करना इनका स्वभाविक गुण होता है। ऐसा व्यक्ति प्राकृतिक दृश्यों का प्रेमी होता है।
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)