ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrology PalmistryThis broken line may cause scatter in love relations

टूटे यह रेखा तो प्रेम संबंधों में हो सकता है बिखराव

हस्‍तरेखा विज्ञान में हस्‍तरेखा बहुत ही महत्‍वपूर्ण है। हथेली में हृदय रेखा वह रेखा है जो दिल से जुड़ी बहुत सी बातों की ओर इशारा करती है। यह रेखा किसी पुरुष के हाथ में संतान के जन्म के...

टूटे यह रेखा तो प्रेम संबंधों में हो सकता है बिखराव
हिन्‍दुस्‍तान टीम,मेरठTue, 18 Feb 2020 11:55 AM
ऐप पर पढ़ें

हस्‍तरेखा विज्ञान में हस्‍तरेखा बहुत ही महत्‍वपूर्ण है। हथेली में हृदय रेखा वह रेखा है जो दिल से जुड़ी बहुत सी बातों की ओर इशारा करती है। यह रेखा किसी पुरुष के हाथ में संतान के जन्म के बारे में भी संकेत देती है। सामान्‍यत:किसी भी हथेली में हृदय रेखा तर्जनी उंगली या मध्यमा उंगली से शुरू होकर बुध पर्वत के नीचे तक जाती है। पं.शिवकुमार शर्मा से जानिए क्‍या संकेत देती है टूटी हुई हृदय रेखा।

  • हृदय रेखा का मध्य में टूटना प्रेम संबंधो में बिखराव की ओर संकेत करता है।
  • हृदय रेखा पतली हो। गहरी न होकर हल्की होने से स्वभाव रुखा हो सकता है।
  • हृदय रेखा का लाल होना और अधिक गहरा होने से स्वभाव से तेज हो सकते हैं। किसी बुरी आदत का शिकार भी बन सकते हैं।
  • हृदय रेखा एक छोर से शुरु होकर दूसरे छोर तक जाए तो वह वर्तमान में जीने वाला स्वभाव होता है। वे सपनों की दुनिया से दूर रहते हैं। ऐसे लोग  स्वभाव से भावुक एवं ईर्ष्‍यालु भी हो सकते हैं।
  • दो हृदय रेखा हों, लेकिन उनमें किसी भी प्रकार का दोष न हो तो बुद्धि सात्विक होती है।
  • हृदय रेखा और मस्तिष्क रेखा दोनों एक छोर से शुरु होकर हथेली के दूसरे छोर पर तक जाए तो किसी की परवाह नहीं करने वाला स्वभाव हो सकता है।
  • यदि हृदय रेखा गुरु पर्वत से शुरू होती है। तो यह दृढ़ निश्चयी और आदर्शवादी होने का संकेत है।
  • हृदय रेखा तर्जनी उंगली के मूल से शुरू हो तो मानसिक रुप से परेशान रह सकते हैं।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)

Mahashivratri 2020: शिवरात्रि पर भगवान शिव की आराधना से शनि, गुरु, शुक्र के दोषों से मिलेगी मुक्ति

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें