हाथ का वह निशान जो बना देता है समाजसेवी
हाथ में शनि पर्वत और शनि रेखा बेहद ही महत्वपूर्ण होती है। हाथ में शनि पर्वत का उभार और इसकी प्रकृति व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करती है। यदि शनि पर्वत अच्छी स्थिति में है तो...
हाथ में शनि पर्वत और शनि रेखा बेहद ही महत्वपूर्ण होती है। हाथ में शनि पर्वत का उभार और इसकी प्रकृति व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करती है। यदि शनि पर्वत अच्छी स्थिति में है तो परिणाम भी अच्छे आएंगे, लेकिन यदि यह खराब स्थिति में है तो रिजल्ट भी अच्छे नहीं आएंगे। हाथ में शनि पर्वत के अशुभ होने की स्थिति में व्यक्ति अपना ही नुकसान कर बैठता है। शनि पर्वत मध्यमा उंगली के नीचे होता है। पं.अभि भारद्वाज से जानिए शनि पर्वत किस तरह जीवन को प्रभावित करता है।
- यदि व्यक्ति के शनि पर्वत पर चतुष्कोण है तो वह उसे बुरी संगत दूर रखता है। चतुष्कोण से ऐसा व्यक्ति समाज के कल्याण के लिए कार्य करने लगता है। वह समाज सेवा में जुट जाता है। समाज के उत्थान का चिंतन करते हुए उस पर काम करता है।
- अधिक लंबी मस्तिष्क रेखा अच्छी नहीं मानी जाती। ज्यादा लंबी मस्तिष्क रेखा व्यक्ति के जीवन में मानसिक असंतोष को पैदा करती है। कई बार यह स्थिति निराशा भी बढ़ा सकती है। हालांकि यदि इस रेखा पर चतुष्कोण बन जाए तो व्यक्ति निराशा से बाहर आ जाता है। इस स्थिति के बाद ऐसा व्यक्ति मनसिक रूप से संतुष्ट भी हो जाता है।
- हृदय रेखा पर चतुष्कोण होने से व्यक्ति में मनोबल अधिक होता है। लेकिन अशुभ हृदय रेखा अच्छी नहीं मानी जाती। ऐसा होना हृदय रोगों की ओर इशारा करती है। हालांकि अशुभ हृदय रेखा पर चतुष्कोण बना जाए तो रोग से छुटकारा मिल जाता है।
- शुक्र पर्वत पर चतुष्कोण का बनना अच्छा नहीं होता। यदि इस पर्वत पर चतुष्कोण बन रहा है तो इसका मतलब है कि व्यक्ति किसी प्रकार की सजा को प्राप्त करेगा अथवा उसे किसी मामले में जुर्माना भरना पड़ सकता है।
((इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)
इस तारीख को सूर्य का राशि परिवर्तन, इन 5 राशि वालों को मिलेगी अच्छी खबर