ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrology PalmistrySuch people get rich wealth and respect

हस्तरेखा: ऐसे लोगों को खूब मिलता है धन और सम्‍मान

जिनकी हथेली में जीवन रेखा गोलाई में और मस्तिष्क रेखा दो भागों में बंटी होती है। ऐसे लोग अचानक धन कमाकर धनवान बन जाते हैं। भाग्यरेखा मणिबंध क्षेत्र से शुरू होकर शनि पर्वत तक बिना टूटे चली जाए तो...

हस्तरेखा: ऐसे लोगों को खूब मिलता है धन और सम्‍मान
लाइव हिन्‍दुस्‍तान टीम,मेरठTue, 21 Aug 2018 09:55 PM
ऐप पर पढ़ें
  • जिनकी हथेली में जीवन रेखा गोलाई में और मस्तिष्क रेखा दो भागों में बंटी होती है। ऐसे लोग अचानक धन कमाकर धनवान बन जाते हैं।
  • भाग्यरेखा मणिबंध क्षेत्र से शुरू होकर शनि पर्वत तक बिना टूटे चली जाए तो ऐसे व्यक्ति को व्यवसाय में बड़ी सफलता मिलती है।
  • जीवन , मस्तिष्क और भाग्य रेखा तीनों एक समान लंबाई में दिखे। इसके अलावा इन पर कोई निशान न होतो ऐसे लोग धनवान होते हैं।
  • जिन लोगों की हथेली थोड़ी भरी हुई और काफी चौड़ी होती हैं। इसके अलावा उंगली मुलायम हों तो इनके पास सम्‍मान और धन रहता है।
  • जिन लोगों की हथेली में जीवन रेखा के साथ मंगल रेखा अंत बराबर चलती जाती है। ऐसे लोगों को पैतृक संपत्ति से काफी धन मिलता है।
  • जिनकी हथेली में भाग्य रेखा एक से अधिक हो। इसके अलावा शनि ग्रह उत्तम हो, जीवन रेखा घुमावदार तो ऐसे लोग धनवान होते हैं।
  • सीधी तथा पतली अंगुलियां हो और हृदय रेखा सीधे बृहस्पति पर्वत के नीचे जाकर खत्म हो। ऐसे लोगों धन और सम्‍मान बहुत मिलता है।
  • जिनकी हथेली में भाग्य रेखाएं एक से अधिक हों तथा हाथ भारी हो। ऐसे लोगों को अचानक से सम्‍मान और काफी संपत्ति की प्राप्ति होती है।
  • जिनकी हथेली में शनि पर्वत अगर उठा हुआ हो। जीवन रेखा सही तरीके से गोलाई में हो। ऐसे लोग थोड़ी मेहनत में ही पैसेवाले बन जाते हैं।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक ये जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं  पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया  गया है।)

हस्तरेखा ज्योतिष: जीवन रेखा आपके बारे में बताती है ये 4 खास बातें

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें