पूर्व जन्मों के अच्छे कर्मों से धनवान बनते हैं ऐसे लोग
हाथ की रेखाओं के मिलने से कई तरह की आकृति बनती है। ये आकृतियां आसानी से पढ़ी जा सकती हैं। इन्हीं में से एक है ‘एम’। भाग्य रेखा, जीवन रेखा और मस्तिष्क रेखा से मिलकर...
हाथ की रेखाओं के मिलने से कई तरह की आकृति बनती है। ये आकृतियां आसानी से पढ़ी जा सकती हैं। इन्हीं में से एक है ‘एम’। भाग्य रेखा, जीवन रेखा और मस्तिष्क रेखा से मिलकर हथेली में ‘एम’ की आकृति बनती है। यदि आपके हाथ में भी इस तरह की आकृति है तो आप जीवन में खूब धन कमाएंगे। ऐसी रेखा का तात्पर्य यह भी है कि आपके जीवन में धन का प्रवाह विवाह के बाद तेजी से होगा। ऐसे लोग विवाह के बाद नौकरी या व्यवसाय में उन्नति की ओर आगे बढ़ते हैं। पं.शिवकुमार शर्मा के अनुसार कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनकी हथेली में उनकी भाग्य रेखा धन रेखा का काम करती है। जिन लोगों के हाथों में मणिबंध से निकलकर सीधी रेखा शनि पर्वत पर पहुंचती है उन्हें धन का लाभ अचानक ही मिलता रहता है। ऐसे व्यक्ति अपने पूर्वजन्मों के अच्छे कर्मो से धनवान बनते हैं। ऐसे लोगों की सफलता में मेहनत से अधिक उलके भाग्य का हाथ होता है।
इसी तरह जीवन रेखा, भाग्य रेखा, मस्तिष्क रेखा या फिर हृदय रेखा, भाग्य रेखा और मस्तिष्क रेखा से मिलकर हाथ में कोई त्रिकोण का चिन्ह बनता है और हथेली में धन रेखा है तो आपके पास धन कमाने के कई माध्यम रहेंगे। अंगूठे से पास से निकलकर रेखा अगर आपकी तर्जनी यानी गुरु पर्वत के पास पहुंचे तो यह संकेत है कि आप बुद्धिमान और चतुर व्यक्ति होंगे। ऐसे लोग अपनी योग्यता से नेतृत्व क्षमता से धन कमाते हैं।
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)
सफलता नहीं मिले तो चिड़चिड़ापन ला देती है यह रेखा