ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrology PalmistrySuch people are fond of traveling abroad

देश-विदेश की यात्रा के शौकीन होते हैं ऐसे लोग

हस्तरेखा विज्ञान में हथेली पर बनने वाली प्रत्येक रेखा का अपना महत्व है। इनमें से एक रेखा है यात्रा रेखा। हथेली रेखा में यात्रा रेखा एकमात्र ऐसी रेखा है जो हथेली के विभिन्न क्षेत्रों में मिल सकती है।...

देश-विदेश की यात्रा के शौकीन होते हैं ऐसे लोग
पंचांग पुराण टीम ,मेरठ Wed, 09 Jun 2021 10:57 PM
ऐप पर पढ़ें

हस्तरेखा विज्ञान में हथेली पर बनने वाली प्रत्येक रेखा का अपना महत्व है। इनमें से एक रेखा है यात्रा रेखा। हथेली रेखा में यात्रा रेखा एकमात्र ऐसी रेखा है जो हथेली के विभिन्न क्षेत्रों में मिल सकती है। यात्रा रेखा उभरती हुई रेखा है। ऐसे में इस बदलाव का विश्लेषण करते समय बेहद सावधानी की जरुरत है। प्रत्येक बदलाव से यात्रा से जुड़ा अलग अर्थ होता है। हथेली के किनारे के आधार से ऊपर या नीचे यात्रा रेखा की शुरुआत होती है। यह रेखा पूरी तरह से जीवन रेखा को भी पार कर सकती है। यात्रा रेखा की आकृति, संख्या एवं लंबाई इसकी स्थिति को निर्धारित करती है। इसी से भविष्य का संकेत मिलता है। जिन लोगों के हाथों में यात्रा रेखा साफ होती है वे यात्रा प्रेमी होते हैं।

यह भी पढ़ें'- Shani Jayanti 2021 : शनिदेव की वजह से मिला भगवान राम को वनवास, शनि चालीसा में है वर्णन

 यदि यात्रा रेखा गहरी है तो इसका मतलब है कि ऐसा व्यक्ति विदेश में स्थायी रूप से निवास कर सकते हुए पैसा कमाएगा। यदि यात्रा रेखा से स्पष्ट जीवन रेखा मिले तो इसका मतलब है कि व्यक्ति इच्छा या अनिच्छा से अन्य जगहों का पता लगाएगा, लेकिन यह उनको पसंद नहीं करेगा। यदि यात्रा रेखा जीवन रेखा को काटे तो इसका मतलब है कि व्यक्ति यात्रा में दुर्घटना का शिकार हो सकता है। यदि यात्रा रेखा जीवन रेखा से मोटी हो तो इसका मतलब है कि व्यक्ति अपने देश से कहीं दूर दूसरे देश में बस जाएगा। यदि जीवन रेखा के पास छोटी यात्रा रेखाएं हैं तो व्यक्ति को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संकेत देती हैं। यदि यात्रा रेखा क्रॉस पर घूमती हैतो व्यक्ति को यात्रा करते समय मदद मिलने की संभावना रहती है। 
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें