ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrology Palmistrysuch a person lose everything in Betting gambling

शेयर और सट्टे में सबकुछ गवां देता है ऐसा शख्‍स

हाथ में बहुत से चिह्नों के अलग-अलग अर्थ होते हैं। इसमें यदि सूर्य पर्वत पर शुभ निशान हो हो व्‍यक्‍ति जीवन में बहुत से लाभ मिलते हैं। हस्‍तरेखा विशेषज्ञ पं.शिवकुमार शर्मा के अनुसार सूर्य...

शेयर और सट्टे में सबकुछ गवां देता है ऐसा शख्‍स
हिन्‍दुस्‍तान टीम,मेरठTue, 16 Jul 2019 12:40 PM
ऐप पर पढ़ें

हाथ में बहुत से चिह्नों के अलग-अलग अर्थ होते हैं। इसमें यदि सूर्य पर्वत पर शुभ निशान हो हो व्‍यक्‍ति जीवन में बहुत से लाभ मिलते हैं। हस्‍तरेखा विशेषज्ञ पं.शिवकुमार शर्मा के अनुसार सूर्य पर्वत पर तारे का चिह्न होने पर धनहानि होती है, लेकिन प्रसिद्धि अप्रत्याशित रूप से मिलती है। गुणा का चिन्ह हो तो सट्टा या शेयर में धन का नाश हो सकता है। यदि सूर्य पर्वत दूषित हो जाए तो व्‍यक्‍ति अपराधी होता है। यदि सूर्य तथा शुक्र पर्वत उभार वाले है तो विपरीत लिंग के प्रति शीघ्र एवं स्थायी प्रभाव डालने वाला, धनवान, परोपकारी, सफल प्रशासक, सौंदर्य और विलासिताप्रिय होता है।

सूर्य पर्वत पर त्रिभुज हो तो उच्च पद की प्राप्ति, प्रतिष्ठा तथा प्रशासनिक लाभ होते हैं। हथेली में सूर्य पर्वत के साथ यदि बृहस्पति का पर्वत भी उन्नत हो तो व्यक्ति विद्वान, मेधावी और धार्मिक विचारों वाला होता है। यदि पर्वत अधिक उभार वाला हो और रेखा कटी या टूटी हो तो व्यक्ति अभिमानी, स्वार्थी, क्रूर, कंजूस और अविवेकी होता है। यदि हथेली में सूर्य पर्वत शनि की ओर झुका हो तो व्यक्ति जज एवं सफल अधिवक्ता होता है।

सूर्य पर्वत पर चौकड़ी हो तो सर्वत्र लाभ तथा सफलता की प्राप्ति होती है। अनामिका उंगली के मूल में सूर्य का स्थान होता है। सूर्य का उभार जितना अधिक होगा, प्रभाव भी उतना ही अधिक मिलेगा। सूर्य पर्वत का उभार अच्छा, स्पष्ट होने के साथ सरल सूर्य रेखा हो तो व्यक्ति श्रेष्‍ठ प्रशासक, पुलिसकर्मी, सफल उद्यागेपति होता है। सूर्य पर्वत पर जाली हो तो गर्व करने वाला, लेकिन कुटिल स्वभाव का होता है। ऐसा व्‍यक्‍ति किसी पर भी विश्वास नहीं करता। सूर्य पर्वत तथा बुध पर्वत के संयुक्त उभार की स्थिति में योग्यता, चतुराई तथा निर्णय शक्ति अधिक होती है। ऐसा व्‍यक्‍ति श्रेष्ठ वक्ता, सफल व्यापारी या उच्च स्थानों का प्रबंधक होता है। ऐसे व्यक्तियों में धन पाने की असीमित महत्वाकांक्षा होती है।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)

सक्सेस मंत्र: चुनौती नहीं, उसके प्रति प्रतिक्रिया हमें सफल या विफल बनाती है

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें