हथेली में बनी सभी तरह की रेखा, निशान और आकृतियों का संबंध व्यक्ति के भाग्य, धन और सुख-सुविधाओं से है। व्यक्ति की हथेली में ऐसी कई रेखा होती हैं जो उसे धनवान एवं सुख-सुविधा संपन्न बनाने का इशारा करती हैं। पं.शिवकुमार शर्मा से जानिए हाथ में ऐसे निशान जो व्यक्ति को धनवान बनाने में सहायक होते हैं।
- अगर मणिबंध जिसे भाग्य रेखा भी कहते हैं वहां से कोई रेखा निकलकर शनि पर्वत पर जाने के अलावा बुध पर्वत से जाकर मिले तो यह भाग्यशाली होने की पहचान है। जिन लोगों के हाथों में ऐसा योग होता है वे सफल उद्योगपति होते हैं और समाज में अपनी अच्छी प्रतिष्ठा कमाते हैं।
- अगर किसी व्यक्ति की हथेली में बुध या शनि पर्वत पर कोई तराजू का निशान हो या बनने लगे तो व्यक्ति को जीवन में पैसे की कमी नहीं रहती। ऐसा व्यक्ति व्यक्ति अपने जीवन में खूब तरक्की और पैसा कमाता है। इन लोगों की सामाजिक प्रतिष्ठा भी बहुत मिलती है।
- हथेली पर शुक्र पर्वत बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। यदि शुक्र पर्वत अच्छा है तो उसे सभी तरह की सुविधा और सुख-समृद्धि मिलती है। अगर शुक्र पर्वत से निकलकर कोई रेखा सीधे सूर्य पर्वत पर मिलती है तो यह बेहत शुभ होती है। इन लोगों के हाथों में राजयोग जैसे लक्षण होते हैं।
- जब किसी की हथेली पर मणिबंध से निकलकर कोई रेखा एकदम स्पष्ट और सीध में शनि पर्वत पर जाकर मिले तो वह व्यक्ति बहुत भाग्यशाली और सफल होता है। ऐसे लोग धनवान होते हैं।
- कुछ लोगों के ऊपर देवी लक्ष्मी हमेशा मेहरबान रहती हैं। जिन लोगों के हाथों में अनामिका उंगली के पास से निकलकर कोई रेखा चंद्र पर्वत में जाकर मिले तो वे बहुत ही भाग्यशाली और धनी होते हैं।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)
वास्तुशास्त्र : घर में होने वाली इन 5 गलतियों की वजह हो सकती है धन की हानि