ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrology PalmistryPeople with this line are successful in every work

हर काम में सफल होते हैं इस रेखा वाले लोग

सूर्य रेखा का जीवन में विशेष महत्‍व है। यह व्‍यक्‍ति के जीवन को विभिन्‍न स्‍तर पर प्रभावित करती है। आचार्य शिवकुमार शर्मा के अनुसार सूर्य रेखा के उदगम से इसके किसी भी पर्वत तक...

हर काम में सफल होते हैं इस रेखा वाले लोग
लाइव हिन्‍दुस्‍तान टीम,मेरठWed, 17 Oct 2018 12:29 PM
ऐप पर पढ़ें

सूर्य रेखा का जीवन में विशेष महत्‍व है। यह व्‍यक्‍ति के जीवन को विभिन्‍न स्‍तर पर प्रभावित करती है। आचार्य शिवकुमार शर्मा के अनुसार सूर्य रेखा के उदगम से इसके किसी भी पर्वत तक पहुंचने का अपना अर्थ होता है। जानिए क्‍या संकेत देती है सूर्य रेखा की स्‍थिति।

यदि सूर्य-रेखा मणिबन्ध या उसके समीप से आरम्भ होकर भाग्य-रेखा के निकट समानान्तर अपने स्थान को जा रही हो तो यह सबसे उत्तम मानी गयी है। ऐसी रेखा वाले व्यक्ति स्त्री हों या पुरूष प्रतिभा और भाग्य का मेल होने से जिस काम को भी करते हैं उसमें पूर्णतः सफल होते हैं।

इसके विपरीत यदि सूर्य-रेखा चन्द्रक्षेत्र से आरम्भ होती हो तो इसमें संदेह नहीं कि उसका भाग्य चमकेगा, पर उसकी यह उन्नति निजी परिश्रम द्वारा न होकर दूसरों की इच्छा और सहायता पर अधिक निर्भर करती हैं। हो सकता है उसके मित्र सहायता करें या इस सम्बन्ध में अपनी कोई सलाह दें जिससे वह उन्नति के पथ पर आगे बढ़े।

चन्द्रक्षेत्र से आरम्भ होकर अनामिकां तक पहुंचने वाली गहरी सूर्यरेखा के सम्बन्ध में विशेष ध्‍यान रखना चाहिए। ऐसे व्यक्ति का जीवन अनेक घटनाओं से भरा और संदेह पूर्ण होता है। उसमें बहुत से परिवर्तन भी होते हैं, किन्तु यदि रेखा चन्द्रस्थान से निकलकर भाग्य-रेखा के समानान्तर जा रही हो तो भविष्य सुखमय हो सकता है। यदि प्रेम बाधक न हो और विचारों में दृढ़ता होने के साथ मस्‍तिष्‍क रेखा भी अपना फल शुभ दे रही हो। ऐसा व्यक्ति तेजस्वी और प्रसन्नचित्त होता है। हालांकि ऐसे लोगों के साथ एक दिक्‍कत यह होती है कि उनके विचार कभी स्थिर नहीं रहते। स्त्री या पुरूषों का उस पर अधिक प्रभाव पड़ता है और अनायास ही वह अपने पूर्वनिश्चित विचारों को बदल देता है। वह यश पाने की इच्छा करता है, किन्तु अपने संकल्प पर दृढ़ न रह सकने के कारण अपने प्रयत्नों अधिक सफल नहीं होता।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)

जीवन में सभी सुख को प्राप्त करता है ऐसा व्यक्ति

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें