ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrology PalmistryKnow what the sign of trident shows in your hand

जानिए, हाथ में क्‍या असर दिखाता है त्रिशूल का निशान

व्‍यक्‍ति के जीवन में ऐसा बहतु बार होता है कि किसी को पाने की इच्‍छा होती है। कुछ इसमें सफल हो जाते हैं तो बहुत से ऐसा नहीं कर पाते। वैसे माना जाता है कि प्‍यार की रेखा हाथ में दर्ज...

जानिए, हाथ में क्‍या असर दिखाता है त्रिशूल का निशान
हिन्‍दुस्‍तान टीम,मेरठTue, 07 Jan 2020 12:30 PM
ऐप पर पढ़ें

व्‍यक्‍ति के जीवन में ऐसा बहतु बार होता है कि किसी को पाने की इच्‍छा होती है। कुछ इसमें सफल हो जाते हैं तो बहुत से ऐसा नहीं कर पाते। वैसे माना जाता है कि प्‍यार की रेखा हाथ में दर्ज रहती है। यदि किसी के हाथ में प्रेम की रेखा है तो उसे वह अवश्‍य मिलेगा। व्‍यक्‍ति की हथेली में कुछ रेखाएं और निशान होते हैं। हथेली पर ये रेखाएं और निशान व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ बयां करती हैं। साथ ही उसके भविष्‍य का भी इशारा भी करती हैं। इसमें से एक चिह्न है त्रिशूल। अमूमन यह निशान सबकी हथेलियों पर नहीं होता, लेकिन जिनकी हथेली पर यह निशाना मिलता है वे बहुत भाग्‍यशाली होते हैं। पं.शिवकुमार शर्मा के अनुसार जानिए कैसे असर करता है यह निशान।

  • चंद्र पर्वत पर त्रिशूल व्यक्ति को कल्पनाशील और रचनात्मक बनाता है। ऐसे व्यक्ति रोमांटिक प्रकृति के होते हैं। दिल की रेखा के अंत में त्रिशूल भाग्य की निशानी है। विशेष रूप से जब यदि यह बृहस्‍पति पर्वत के नीचे है। ऐसे लोग अन्य लोगों की तुलना में शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से ज़्यादा मज़बूत होते हैं। पैसे वाले लोगों के हाथों में यह निशान देखा जा सकता है।
  • यदि शुक्र पर्वत पर त्रिशूल का निशान है तो इसका मतलब है कि वह व्यक्ति जीवन में सच्चा प्यार प्राप्त करता है। ऐसा व्यक्ति दूसरों की भावनाओं को समझता है और अच्‍छे कामों की प्रशंसा भी करता है।
  • मंगल पर त्रिशूल का मतलब है कि व्यक्ति को बहुत देर और कड़ी मेहनत के बाद उसे बहुत सारा धन मिलेगा। इसी तरह यदि मंगल के ऊपरी पर्वत पर त्रिशूल हो तो व्यक्ति सफल एथलीट या पुलिस अधिकारी होता है।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)

Makar Sankranti 2020: मकर संक्रांति के दिन क्यों बनाई जाती है 'खिचड़ी', जानें क्या है इसका आपके ग्रहों के साथ कनेक्शन

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें