ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrology PalmistryKnow the fish mark how does life change

जानिए मछली का निशान, कैसे बदलता है जिंदगी

प्रत्‍येक व्‍यक्‍ति की रेखाएं अलग-अलग होती हैं। हर रेखा व्‍यक्‍ति के बारे में बहुत कुछ कहती है। रेखाएं बताती हैं कि उसकी किस्‍मत कैसे होगी। हाथ में मुख्‍यत: जीवन रेखा,...

जानिए मछली का निशान, कैसे बदलता है जिंदगी
लाइव हिन्‍दुस्‍तान टीम,मेरठTue, 17 Jul 2018 11:18 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रत्‍येक व्‍यक्‍ति की रेखाएं अलग-अलग होती हैं। हर रेखा व्‍यक्‍ति के बारे में बहुत कुछ कहती है। रेखाएं बताती हैं कि उसकी किस्‍मत कैसे होगी। हाथ में मुख्‍यत: जीवन रेखा, मस्‍तिष्‍क रेखा और हृदय रेखा होती हैं। इन रेखाओं के आसपास कुछ चिह्न भी बनते हैं। कई बार रेखाओं के संयोग से कुछ अक्षर भी बन जाते हैं। इनमें से कुछ शुभ होते हैं तो कुछ अशुभ। यदि आपकी कलाई से ठीक ऊपर एक-दूसरे को काटते हुए रेखाएं मछली जैसी आकृति बना रही हैं तो यह बेहद शुभ है। ऐसे निशान से आप बहुत किस्‍मत वाले हैं। हस्तरेखा विज्ञान में इसे मछली का निशान कहा जाता है। मछली का निशान आपके जीवन रेखा के पास और कलाई की तरफ होता है। यदि मछली का यही निशान विवाह रेखा की तरफ हो तो आपको उम्मीद से बेहतर जीवन साथी मिलेगा। जिस व्यक्ति के हाथ में भी ये निशान होता है, उसे कभी भी रुपयों की कमी नहीं होती। ऐसे व्‍यक्‍ति काफी संवदेनशील होते हैं। हालांकि बहुत कम लोगों के हाथों में ही मछली का निशान होते हैं। ऐसे लोग साफ दिल के होते हैं।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। ये जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं  पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया  गया है।)

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें