ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrology PalmistryIf this mark in the hand then such people are masters in adding pie

हाथ में यह निशान तो पाई-पाई जोड़ने में महारथी होते हैं ऐसे लोग

हस्तरेखा विज्ञान में सूर्य रेखा सर्वाधिक विशेष मानी गई है। हाथ में अच्छी सूर्य रेखा व्यक्ति के भाग्य में बढ़ोतरी करती है। स्पष्ट सूर्य रेखा वाले लोगों की साहित्य और कला में रुचि होती और इसे इन्हीं...

हाथ में यह निशान तो पाई-पाई जोड़ने में महारथी होते हैं ऐसे लोग
पंचांग पुराण टीम ,मेरठ Wed, 02 Jun 2021 02:30 PM
ऐप पर पढ़ें

हस्तरेखा विज्ञान में सूर्य रेखा सर्वाधिक विशेष मानी गई है। हाथ में अच्छी सूर्य रेखा व्यक्ति के भाग्य में बढ़ोतरी करती है। स्पष्ट सूर्य रेखा वाले लोगों की साहित्य और कला में रुचि होती और इसे इन्हीं क्षेत्रों में कॅरियर भी बनाते हैं। हाथ में सूर्य रेखा के प्रकार का परिणाम भी अलग-अलग होता है। यदि व्यक्ति के हाथ में सूर्य रेखा संकीर्ण हो तो व्यक्ति को परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालांकि जीवन के दूसरे भाग में ऐसे व्यक्ति को प्रसिद्धि मिलने की संभावना होती है। 
यदि सूर्य रेखा हृदय रेखा पर खत्म हो तो ऐसा व्यक्ति बहुत ही उदार होता है। जिन लोगों की सूर्य रेखा मस्तिष्क रेखा पर खत्म हो तो वे अच्छे विद्वान और बुद्धिमान माने जाते हैं। 

यह भी पढ़ें-  Surya Grahan 2021: किस खास वजह से लगता है सूर्य ग्रहण? जानिए ग्रहण से जुड़े तथ्य

यदि सूर्य रेखा भाग्य रेखा पर समाप्त हो तो वे अपने कार्यों से प्रसिद्धि पाते हैं। यदि सूर्य रेखा जीवन रेखा पर समाप्त हो रही हो तो ऐसे लोग बहुत अधिक तरक्की और प्रसिद्धि पाते हैं। सूर्य रेखा शुरुआत या अंत में कांटे की तरह विभाजित तो व्यक्ति सुखी और समृद्ध जीवन का आनंद लेता है। यदि सूर्य रेखा बीच मं टूटी हो या खंडित हो तो ऐसा व्यक्ति विभिन्न कौशल का धनी होता है, लेकिन किसी एक में भी पूर्णत: सफल नहीं हो पाता। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार यदि सूर्य रेखा पर क्रॉस का निशान है तो व्यक्ति की प्रतिष्ठा में नुकसान पहुंचता है। व्यक्ति के हाथों में लहरदार सूर्य रेखा व्यक्ति के सुलझे हुए व्यक्तित्व को दर्शाती है। यदि सूर्य रेखा पर काली बिंदी हो तो व्यक्ति के गलत संगत में पढ़ने की संभावना रहती है। यदि सूर्य रेखा पर आयताकार चिह्न है ऐसे लोग बचत के महारथी होते हैं। सूर्य रेखा पर क्रॉस लाइन होने का मतलब है कि व्यक्ति चंचल प्रवृत्ति का होगा। 
 (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें