ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrology PalmistryIf this line is in pieces then the speed of success will be slow

टुकड़ों में हो यह रेखा तो धीमी होगी सफलता की रफ्तार

सूर्य रेखा का हाथ में उद्गम बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। सूर्य रेखा कहां से विकसित हुई है, इसी पर उसका फल निर्भर करता है। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार यदि किसी व्यक्ति के हाथ में सूर्य रेखा मणिबंध या...

टुकड़ों में हो यह रेखा तो धीमी होगी सफलता की रफ्तार
पंचांग पुराण टीम ,मेरठ Wed, 26 May 2021 11:02 PM
ऐप पर पढ़ें

सूर्य रेखा का हाथ में उद्गम बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। सूर्य रेखा कहां से विकसित हुई है, इसी पर उसका फल निर्भर करता है। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार यदि किसी व्यक्ति के हाथ में सूर्य रेखा मणिबंध या उसके पास से शुरू होगा भाग्य रेखा के पास एवं समानान्तर अपने स्थान को जाए तो यह सबसे अच्छी मानी गई है। ऐसी सूर्य रेखा वाला व्यक्ति बहुत ही प्रतिभाशाली और भाग्यशाली होता है। वह अपने जीवन में जो भी काम करता है उसमें ना केवल सफल होता है बल्कि चहुंओर नाम रोशन करता है। यदि हाथ में सूर्य रेखा हृदय रेखा से शुरू हो तो ऐसा व्यक्ति अपने जीवन के उत्तर काल में प्रगति करता है। लेकिन इस योग के लिए जरुरी है कि सूर्य रेखा पूरी तरह से स्पष्ट हो। 

यह भी पढ़ें- संकट दूर करेंगे यह आसान से उपाय

हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार यदि हृदय रेखा ऊपर सूर्य रेखा का अभाव हो अथवा छोटे-छोटे टुकड़ों में विभाजित हो तो जीवन में सफलता बेहद धीमी होगी। यदि इस स्थिति में भाग्य रेखा भी कमजोर हो तो व्यक्ति को जीवन में अत्यधिक संघर्ष करने पड़ते हैं। इसके उलट यदि सूर्य रेखा और भाग्य रेखा दोनों ही अच्छी एवं शुभ फल देने वाली होकर एक-दूसरे के समानान्तर जा रही हो, साथ में मस्तिष्क रेखा भी स्पष्ट और सीधी हो तो ऐसा व्यक्ति का जीवन धनाढ्य और ऐश्वर्यपूर्ण होता है। ऐसा व्यक्ति बुद्धिमान और दूरदर्शी होता है। वह हर क्षेत्र में सफलता पाने वाला होता है। वह चहुंओर जीवन के सभी क्षेत्रों में उन्नति करता है। 
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें