ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrology PalmistryIf this line is in hand there is no place for success

हाथ में हो यह रेखा तो नहीं रहता सफलता का ठिकाना

बुध पर्वत जीवन में बहुत सी घटनाओं की ओर इशारा काता है। यहां से निकलने वाली रेखा और इस पर्वत पर पहुंचने वाली रेखाओं का जीवन में बहुत अधिक प्रभाव होता है। ज्‍योतिषविद सुखविंदर सिंह के अनुसार यदि...

हाथ में हो यह रेखा तो नहीं रहता सफलता का ठिकाना
हिन्‍दुस्‍तान टीम,मेरठMon, 04 Nov 2019 12:43 PM
ऐप पर पढ़ें

बुध पर्वत जीवन में बहुत सी घटनाओं की ओर इशारा काता है। यहां से निकलने वाली रेखा और इस पर्वत पर पहुंचने वाली रेखाओं का जीवन में बहुत अधिक प्रभाव होता है। ज्‍योतिषविद सुखविंदर सिंह के अनुसार यदि बुध क्षेत्र से निकलकर कोई रेखा मंगल पर्वत पर पहुंचे तो ऐसे व्यक्ति के  जीवन में सफलता और तरक्‍की का कोई ठिकाना नहीं रहता। लेकिन मंगल पर्वत से कोई रेखा निकलकर बुध पर्वत पर जा रही हो तो ऐसा व्यक्ति बहुत शातिर दिमाग और अपराधी प्रवृति का हो सकता है।

हथेली का बुध पर्वत बहुत ही महत्‍वपूर्ण पर्वत के नाम से जाना जाता है। यह पर्वत हथेली की छोटी उंगली से लेकर हृदय रेखा और मस्तिष्क रेखा के बीच का स्थान है। सुखविंदर सिंह के अनुसार विकसित बुध पर्वत वाले लोग विज्ञान के क्षेत्र में विशेष लगाव रखते हैं। ये व्‍यापार में भी सफलता पाते हैं। जीवन में आगे बढ़ने की आकांक्षा इनमें बहुत अधिक होती है। आम लोगों की तुलना में ये लोग अधिक मेहनती और तरक्‍की पाने वाले होते हैं। यदि ऐसे लोग रिसर्च के क्षेत्र में काम करते हैं तो एक दिन दुनिया में अपने कामों के जरिए नाम, प्रसिद्धि और धन तीनों कमाते हैं। इनके आविष्‍कार दुनिया में नजीर बनते हैं। ये इस क्षेत्र में हमेशा कुछ नया करने को लालायित रहते हैं।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)

Vastu Tips: वास्तु के ये टिप्स आपके घर में लाएंगे खुशियां

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें