ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrology PalmistryIf The thumb is inclined like this money will not save

इस तरह से झुका है अंगूठा तो नहीं बचेंगे पैसे

सबसे पहले अपनी हथेली की अंगुलियों को अंगूठे को अलग करें। यदि अंगूठा ज़मीन की तरफ़ झुका है और अंगुली एवं अंगूठे के बीच बड़ा दायरा है तो आपके जीवन में पैसे बचाने में दिक्‍कतें आएंगी। हस्‍तरेखा...

इस तरह से झुका है अंगूठा तो नहीं बचेंगे पैसे
लाइव हिन्‍दुस्‍तान टीम,मेरठSat, 02 Mar 2019 12:25 PM
ऐप पर पढ़ें

सबसे पहले अपनी हथेली की अंगुलियों को अंगूठे को अलग करें। यदि अंगूठा ज़मीन की तरफ़ झुका है और अंगुली एवं अंगूठे के बीच बड़ा दायरा है तो आपके जीवन में पैसे बचाने में दिक्‍कतें आएंगी। हस्‍तरेखा विशेषज्ञ सुखविन्‍दर सिंह के अनुसार इसी तरह अपनी सारी अंगुलियों को जोड़ें। सदि उसमें किसी भी तरह का खुला हिस्सा नहीं दिख रहा, साथ ही अंगूठे का ऊपरी हिस्सा भी सीधा है तो आप पैसे खर्च करने से पहले सोचेंगे। ऐसे लोग बचत करने में माहिर होते हैं। प्रत्‍येक व्‍यक्ति की हथेली में कई तरह के पर्वत बनते हैं, लेकिन इसमें तीन खास होते हैं। पहला है शुक्र, दूसरा बृहस्पति और तीसरा सूर्य। अगर ये तीनों पर्वत सही आकार के हैं तो आपको धनवान बनने से कोई नहीं रोक सकता। अगर शुक्र पर्वत सही नहीं है तो पैसा आएगा लेकिन रुकेगा नहीं। बृहस्पति पर्वत नहीं है तो पैसा कमाने में हमेशा परेशानी होगी और अगर सूर्य का साथ नहीं है तो पैसे और सेहत दोंनों ही आपका साथ नहीं देंगी।

इसी तरह हाथों में कई लकीरों का एकसाथ होना और जाल की तरह दिखना किस्‍मत के लिए अच्‍छा नहीं माना जाता। हालंकि अगर इस जाल में लकीरें कट नहीं रहीं तो ये एक शुभ संदेश है। कोशिश करने पर आपको अपने कार्यों में सफ़लता मिलती जाएगी।

यदि शुक्र पर्वत पर हथेली में क्षितिज़ रेखाएं हैं और वे पूरी तरह साफ़ नहीं हैं तो आपको हमेशा पैसों की दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। यदि शुक्र पर्वत साफ है और रेखाओं का जाल नहीं है तो आपके घर हमेशा लक्ष्मी का वास रहेगा। यदि शुक्र पर्वत से एक रेखा निकल कर बृहस्पति पर्वत तक जाती है तो जीवन में लक्ष्मी कभी भी आपका साथ नहीं छोड़ेगी। अगर चंद्र पर्वत से एक क्षितिज रेखा बृहस्पति पर्वत तक जा रही है ये भी एक शुभ संदेश माना जाता है। इससे घर में लक्ष्‍मी आने के संकेत छुपे हुए हैं। यह एक तरह से आपके भाग्‍योदय रेखा है।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)

अपने नाखूनों को देखिए, बहुत कुछ बताते हैं ये

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें