ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrology PalmistryDownstairs such lines are also frustrating

नीचे की ओर हो ऐसी रेखाएं तो आ जाती है निराशा

जिस व्यक्ति की हथेली पर स्थित हृदय रेखा एकदम सीधी होती है, वह व्यक्ति भावुकता से दूर रहता है। उसके भीतर भावनाओं की जाग्रति हेतु मानसिक रूप से प्रेरित करने की आवश्यकता पड़ती है। ऐसा व्यक्ति सामाजिक...

नीचे की ओर हो ऐसी रेखाएं तो आ जाती है निराशा
लाइव हिन्‍दुस्‍तान टीम,मेरठWed, 23 May 2018 03:35 PM
ऐप पर पढ़ें

जिस व्यक्ति की हथेली पर स्थित हृदय रेखा एकदम सीधी होती है, वह व्यक्ति भावुकता से दूर रहता है। उसके भीतर भावनाओं की जाग्रति हेतु मानसिक रूप से प्रेरित करने की आवश्यकता पड़ती है। ऐसा व्यक्ति सामाजिक तुनकमिजाजी का शिकार होता है एवं उसमें प्रेम व मैत्री के प्रति उत्तरदायित्व का अभाव होता है। ऐसे स्त्री या पुरुष कामुकता के प्रलोभनों में नहीं फंसते। ये जिनसे प्रेम करते हैं अथवा विवाह बंधन में बंधने के इच्छुक हैं, उनके बौद्धिक, सामाजिक एवं आर्थिक स्तर अथवा गुणों को अपेक्षाकृत ज्यादा महत्‍व देते हैं। 

जिस व्यक्ति की हथेली पर स्थित हृदय रेखा से जो शाखाएं निकलती हैं वे यदि नीचे की ओर झुकी हुई हों तो सम्बंधित व्यक्ति में निराशा एवं कुण्ठाग्रस्त होने की सूचना देती है। किन्तु यदि हृदय रेखा से निकलने वाली शाखाएं ऊपर की ओर जा रही हों तो सम्बंधित व्यक्ति पर मित्रों के सही एवं अच्छा प्रभाव प्राप्त होने की सूचक है।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

लव लाइफ के बारे में ये गुप्त बातें बताती है आपके हाथों की हार्ट लाइन

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें