ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrology PalmistryDo not run away behind the money

रुपयों के पीछे नहीं भागते ऐसे लोग

किसी भी व्यक्ति को गुरु पर्वत उसकी मस्तिष्क की रेखा के साथ प्रभावित करते हैं। गुरु पर्वत शासन क्षमता और नेतृत्व विकसित करता है तो साथ ही वैचारिक दृष्टिकोण को भी मजबूत बनाता है। ऊंचाई लिए हुए गुरु...

रुपयों के पीछे नहीं भागते ऐसे लोग
लाइव हिन्‍दुस्‍तान टीम,मेरठTue, 06 Mar 2018 12:38 PM
ऐप पर पढ़ें

किसी भी व्यक्ति को गुरु पर्वत उसकी मस्तिष्क की रेखा के साथ प्रभावित करते हैं। गुरु पर्वत शासन क्षमता और नेतृत्व विकसित करता है तो साथ ही वैचारिक दृष्टिकोण को भी मजबूत बनाता है। ऊंचाई लिए हुए गुरु पर्वत वाले व्यक्ति पैसे के पीछे नहीं भागते हैं, बल्कि उनकी नजर शीर्ष पर होती है। ऐसे लोग कार्य को कानूनी दायरे में रहकर ही करना पसंद करते हैं। इन्हें खाने-पीने के शौकीन होते हैं और परिवार से लगाव रखते हैं।

गुरु पर्वत के शिखर का स्वरूप भी व्यक्ति के ज्योतिषीय प्रभाव को दर्शाते हुए उसके गुण-अवगुण को परिभाषित करता है। गुरु पर्वत के शनि पर्वत की ओर झुके होने पर व्यक्ति में अनुशासन और गंभीरता आ जाती है। हालांकि ऐसा व्‍यक्‍ति उदासी और उपेक्षा के भाव से घिर सकता है। इसी तरह से शिखर के हृदय रेखा के पास होने की स्थिति में वह व्यक्ति पारिवारिक सरोकार के महत्व को समझने वाला होता है। वह परिवार के सदस्यों के लिए समर्पित होता है। इस शिखर के मस्तिष्क रेखा के पास होने पर व्यक्ति की बौद्धिक गतिविधियां तीव्र होती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने  से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें