ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrology Palmistrythese people are only successful at a young age

कम उम्र में ही बुलंदियां छूते हैं ये लोग

 सूर्य रेखा हथेली के किसी भी स्थान से शुरू हो सकती है, लेकिन यह मध्यमा अंगुली के नीचे की ओर समाप्त होती है। यह हथेली को ऊपर से नीचे की ओर काटती है। सूर्य रेखा हाथ में सबसे महत्वपूर्ण रेखा होती...

कम उम्र में ही बुलंदियां छूते हैं ये लोग
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 05 May 2017 02:48 PM
ऐप पर पढ़ें

 सूर्य रेखा हथेली के किसी भी स्थान से शुरू हो सकती है, लेकिन यह मध्यमा अंगुली के नीचे की ओर समाप्त होती है। यह हथेली को ऊपर से नीचे की ओर काटती है। सूर्य रेखा हाथ में सबसे महत्वपूर्ण रेखा होती है।

1. सूर्य रेखा जब कलाई के निकट से शुरू हो तो यह व्यक्ति के कम उम्र में सफलता प्राप्ति एवं उसकी अद्वितीय योग्यता बताती है। सूर्य रेखा की उपस्थिति व्यक्ति के आशावादी, सौन्दर्य का प्रशंसक एवं संतोषी मनोवृत्ति वाला होने की प्रवृत्ति को व्यक्त करती है।

2. सूर्य रेखा जब चन्द्रमा के पर्वत से प्रारम्भ हो तो ऐसा व्यक्ति हर हाल में सफलता प्राप्त करता है। जिनकी हथेली में यह रेखा होती है ऐसे व्यक्ति जीवन में सफलता, ऐश्वर्य एवं प्रसिद्धि प्राप्त करते हैं। यद्यपि बौद्धिक रूप से वे इस योग्य नहीं होते है।

3. जब किसी व्यक्ति की हथेली पर स्थित सूर्य रेखा, मंगल पर्वत पर जीवन रेखा से ऊपर प्रारम्भ हो तो सम्बंधित व्यक्ति दृढ़ निश्चयी एवं उद्देश्य प्राप्ति हेतु सामर्थ्यवान होता है। यह रेखा व्यक्ति के विकास एवं महत्वाकांक्षाओं का संकेत देती है।

4. व्यक्ति की हथेली पर स्थित सूर्य रेखा जब मस्तिष्क रेखा से आरम्भ हो तो यह संबंधित व्यक्ति के जीवन में सामाजिक एवं आर्थिक सफलताओं के बौद्धिक आधार को प्रकट करती है। जिन व्यक्तियों के हाथ में यह रेखा होती है वे अपनी एकाग्रचित मानसिक शक्ति के माध्यम से उद्देश्यों तक पहुंचते हैं।

(इस आलेख में प्रदत्त जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।) 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें