Palmistry: हथेली में Y के निशान क्या होता है अर्थ? जानें इससे जुड़े संकेत
- Hatheli me m nishan ka matlab: हथेली पर रेखाओं से कई तरह के निशान बनते हैं, जिसमें से एक है वाई का निशान। जानें हथेली पर y का निशान शुभ होता है या अशुभ-
Palmistry Hatheli me y ka nishan in hindi: हथेली पर बनने वाले निशान या चिन्ह कई तरह के संकेत देते हैं। रेखाओं पर बनने वाले कई तरह के निशान ऐसे होते हैं जो व्यक्ति के स्वभाव व व्यक्तित्व से जुड़े कई राज खोलते हैं। हस्त रेखा शास्त्र में हथेली पर बनने वाले Y के निशान के बारे में बताया गया है। हथेली पर Y का निशान सुख-दुख व भाग्य को दर्शाता है। जानें हथेली पर Y का निशान के संकेत-
हथेली पर Y का निशान क्या संकेत देता है- हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति की हथेली पर Y का निशान शुभ या सही स्थान पर होना जरूरी होता है। अगर Y का निशान सही जगह पर होता है तो ऐसे लोगों को बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। हालांकि अशुभ दिशा में Y का निशान व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव भी डालता है। जानें Y के निशान से जुड़ी खास बातें-
हथेली पर वर्ग बनने का अर्थ क्या होता है, जानें आप भी
1. हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति की हथेली में Y का निशान मणिबंध व जीवनरेखा के बीच होता है, तो इसे शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसे लोगों का जीवन सुख-सुविधाओं भरा रहता है। इसी तरह अगर Y का निशान जीवन रेखा व चंद्र पर्वत के पास होता है तो ऐसे लोगों को भाग्य का साथ मिलता है। ऐसे लोग आनंददायक जीवन गुजारते हैं।
2. हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, जब जीवन रेखा पर कोई छोटी रेखा कटता हुआ Y का निशान बनाती है तो इसे अशुभ माना गया है। कहते हैं कि ऐसे लोगों को सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर जीवन रेखा पर कोई छोटी रेखा Y का निशान उल्टा बनाती है तो इसे भी अशुभ माना गया है। कहते हैं कि ऐसे लोगों को बीमारियां घेर लेती हैं।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।