Hindi Newsधर्म न्यूज़palmistry reading what is the meaning of marks on palm

हथेली पर बने ये निशान होते हैं शुभ, जानें क्या कहती हैं आपके हाथ की लकीरें

  • हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार किसी भी जातक की जानकारी हथेली पर बनी रेखाओं के जरिए प्राप्त हो जाती है। हस्तरेखाओं के लिए इंसान के भविष्य व भूतकाल का अनुमान लगाया जा सकता है। हर व्यक्ति की भाग्य रेखा अलग-अलग तरह की होती है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 25 Dec 2024 09:34 PM
share Share
Follow Us on
हथेली पर बने ये निशान होते हैं शुभ, जानें क्या कहती हैं आपके हाथ की लकीरें

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार किसी भी जातक की जानकारी हथेली पर बनी रेखाओं के जरिए प्राप्त हो जाती है। हस्तरेखाओं के लिए इंसान के भविष्य व भूतकाल का अनुमान लगाया जा सकता है। हर व्यक्ति की भाग्य रेखा अलग-अलग तरह की होती है। किसी की सीधी लंबी रेखा, किसी के हाथ में कटी-टूटी रेखा किसी की हथेली पर आड़ी-तिरछी भाग रेखा होती है। हथेली पर रेखाओं को साथ कई तरह के निशान बने हुए होते हैं जैसे त्रिभुज, क्रॉस, जाली, वर्ग आदि। आइए जानते हैं, हाथ पर बनने वाले कौन से निशान शुभ होते हैं-

हथेली में वर्ग का निशान

इन निशानों में अगर किसी किसी व्यक्ति की हथेली में वर्ग का निशान हो तो कहा जाता है कि वह व्यक्ति भाग्यशाली है।

हथेली की शुभ रेखा में वर्ग का निशान

हस्तरेखा ज्योतिष में कहा जाता है कि अगर हथेली की कोई रेखा शुभ स्थिति में है और उस पर वर्ग का निशान है तो ये निशान उस रेखा के शुभ परिणामों को अधिक बढ़ा देता है।

किसी भी पर्वत पर वर्ग का निशान

यदि हथेली में किसी भी पर्वत (शुक्र पर्वत को छोड़कर) पर वर्ग का निशान बनता है तो उस रेखा या पर्वत के शुभ फल बढ़ जाते हैं।

भाग्य रेखा के आस-पास वर्ग का निशान

ऐसे में भाग्य रेखा के आस-पास ही वर्ग का निशान बन जाए तो व्यक्ति को सफलता भी मिल जाती है।

मस्तिष्क रेखा पर वर्ग का निशान

मस्तिष्क रेखा पर वर्ग का निशान बन जाए तो व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है।

हृदय रेखा पर वर्ग का निशान

हृदय रेखा पर वर्ग का निशान होने से व्यक्ति की मानसिक शक्ति बढ़ती है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

अगला लेखऐप पर पढ़ें