Hindi Newsधर्म न्यूज़palmistry marriage secrets hidden in your palm lines do vivah rekha hone se kya hota hai
Palmistry: शादी के तुरंत बाद शुरू हो जाएगी खिटपिट? हाथ की ये रेखा खोलती है राज

Palmistry: शादी के तुरंत बाद शुरू हो जाएगी खिटपिट? हाथ की ये रेखा खोलती है राज

संक्षेप:

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथ की विवाह वाली रेखा देखकर ही समझा जा सकता है कि शादी कैसी चलने वाली है? आज बात करेंगे विवाह की उन 3 रेखाओं की जो किसी भी व्यक्ति के मैरिड लाइफ से जुड़े रोज खोल सकती है।

Jan 23, 2026 05:05 pm ISTGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथ की रेखाएं हमारी जिंदगी के कई राज खोलती है। हाथ में विवाह से लेकर जीवन और स्वास्थय रेखाएं होती हैं। अगर इन रेखाओं को सही से समझने की कला आ जाए तो आप खुद समज जाएंगे कि जिंदगी में आप किस तरह के उतार-चढ़ाव का सामना करेंगे? आज बात करेंगे हाथ की उन रेखाओं के बारे में जो शादी से जुड़े कई राज खोलती है। इन रेखाओं की मदद से समझा जा सकता है कि किसी की शादी कैसी चलने वाली है। क्या पार्टनर के साथ सब कुछ सही चलेगा? या फिर शादी होते ही खिटपिट शुरू हो जाएगी?

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ये रेखाएं खोलेंगी शादी के राज

शास्त्र के हिसाब से हमारे हाथ में विवाह की जो रेखा होती है, वो हर किसी में अलग-अलग होती है। अगर किसी के हाथ में विवाह की एक रेखा है तो समझा जाता है कि शादीशुदा जिंदगी बहुत अच्छी चलने वाली है और ऐसे इंसान की जिंदगी में एक ही शादी होती है। अगर विवाह की रेखा दो होती हैं और आगे चलकर ये मिल जाती हैं तो इसका मतलब होता है कि शादी के बाद पार्टनर के साथ शुरुआती दिनों में खिटपिट हो सकती है। हालांकि अंत में इस रिश्ते को लोग आइडल के तौर पर देखेंगे। अगर विवाह की रेखा तीन होती है तो ऐसा माना जाता है कि ऐसे लोग फ्लर्टी होते हैं। हालांकि शादी होते ही ऐसे लोग पार्टनर के प्रति बहुत ही लॉयल होते हैं। पार्टनर के साथ इनका रिश्ता धीरे-धीरे बेहद ही मजबूत बन जाता है।

ये भी पढ़ें:हस्तरेखा शास्त्र: खर्चों से हो गए हैं परेशान? जिम्मेदार है हाथ की ये रेखा
ये भी पढ़ें:हस्तरेखा: टूटी हुई भाग्य रेखा देती है ये संकेत, ऐसे लगाएं पता
ये भी पढ़ें:हस्तरेखा: लव स्टोरी के दर्दनाक अंत का संकेत देती है ये लकीर

नहीं होनी चाहिए ऐसी विवाह रेखा

शास्त्र में ये भी जिक्र है कि अगर विवाह रेखा टूटी हुई होती है तो ये शुभ संकेत नहीं है। इसका साफ-साफ मतलब है कि शादी में कई तरह की बाधाएं आएंगी। ऐसी रेखा का मतलब है कि पार्टनर के साथ हमेशा मतभेद की स्थिति बनी रहेगी। साथ ही इसका ये भी संकेत है कि अगर चीजें संभाली नहीं गई तो रिश्ता टूटने से कोई भी नहीं बचा सकता है। साथ ही इसका ये भी मतलब है कि ऐसे लोग पार्टनर से भावनात्मक तौर पर दूर रहेंगे।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए हस्तरेखा विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh
गरिमा सिंह हिंदुस्तान लाइव में ज्योतिष सेक्शन में काम करती हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से टेलीविजन और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!