Hindi Newsधर्म न्यूज़Palmistry in hindi: know about headline in your palm know about surya rekha also
Palmistry: हाथ में कहां होती है मस्तिष्क रेखा, नौकरी, बिजनेस में तरक्की कौन सी रेखा से?

Palmistry: हाथ में कहां होती है मस्तिष्क रेखा, नौकरी, बिजनेस में तरक्की कौन सी रेखा से?

संक्षेप:

Palmistry in hindi:मस्तिष्क रेखा का कोई निकलने का स्थान नहीं है। यह कईबार जीवन की रेखा से निकलकर जीवन रेखा को ही काटती हुई हथेली के दूसरी ओर जाती है। कई बार यह रेखा जीवन रेखा के पास से निकल कर हथेली के बीच में ही खत्म हो जाती है।

Feb 02, 2026 03:01 pm ISTAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मस्तिष्क रेखा का कोई निकलने का स्थान नहीं है। यह कईबार जीवन की रेखा से निकलकर जीवन रेखा को ही काटती हुई हथेली के दूसरी ओर जाती है। कई बार यह रेखा जीवन रेखा के पास से निकल कर हथेली के बीच में ही खत्म हो जाती है। कई बार यह जीवन रेखा के बराबर चलती हुई काफी आगे चलकर यह अपना रास्ता बदल लेती है। कई बार यह जीवन रेखा के पास से चलकर हथेली को दो भागों में बांटती हुई दूसरे छोर पर पहुंच जाती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अगर आपकी मस्तिष्क रेखा से कोई पतली रेखा गुरु पर्वत की ओर जा रही हो, तो वह व्यक्ति प्लानिंग से काम करने वाला और बुद्धिमान होता है। अगर आपके हाथ में मस्तिष्क रेखा सीधी, स्पष्ट, और निर्दोष हो तो वह व्यक्ति तुरन्त फैसले करने वाला और एक्टिव माइंड वाला शख्स होता है। अगर मस्तिष्क रेखा तथा लाइफलाइन दो अलग-अलग जगह से आ रही हो तो व्यक्ति अपने तरीके से काम करता है और किसी के दबाव में कार्य नहीं करता। अगर मस्तिष्क रेखा से कोई शाखा निकल कर गुरु पर्वत के अन्त तक पहुंच जाती है तो वह व्यक्ति देश का बेल्ट आर्टिस्ट बनता है। अगर मस्तिष्क रेखा हथेली के बीच में जाकर नीचे की ओर झुक जाती है तो ऐसा व्यक्ति पैसों को लेकर बहुत अधिक मोह रखने वाला होता है।

अगर आपकी हृदय रेखा से पतली-पतली छोटी-छोटी रेखाएं मस्तिष्क रेखा की ओर बढ़ती हों तो ऐसा व्यक्ति जीवन-भर मानसिक टेंशन से परेशान रहता है। इस प्रकार का इंसान डिप्रेशन आदि से जूझता है।

हाथ में ये छोटी सी रेखा कराती है तरक्की

हस्तरेखा में सूर्य की छोटी रेखा भी होती है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आपके हाथ में यह रेखा है, तो आपको धन योग का लाभ मिलेगा। आपको बिजनेस से लेकर नौकरी तक में तरक्की इसी रेखा के कारण मिलती है। जिन लोगों के हाथ में यह रेखा होती है, ऐसे लोग नए अवसरों को जल्दी पहचानते हैं और समय पर लाभ उठाते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey
अनुराधा पांडे लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं।वे यहां एस्ट्रोलॉजी सेक्शन और करियर सेक्शन लीड कर रही हैं। इन्हें पत्रकारिता में 17 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में 10 साल से काम कर रही हैं। इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम, सीसीएसयू से पीजी और भारतीय जनसंचार संस्थान से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। लाइव हिन्दुस्तान में धर्म में राशिफल, ग्रह-गोचर, अंकज्योतिष, व्रत-त्योहार पर गहराई से पिछले 10 सालों से लिख रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में भी करियर एजुकेशन की खबरें भी लिख रही हैं। आज तक वेबसाइट में करियर -एजुकेशन में भी तीन साल काम किया है। खाली समय में किताबें पढ़ना अच्छा लगता है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!