हस्तरेखा : कैसा बुध पर्वत बिजनेस में दिलाता है सफलता?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Palmistry in hindi: आपके हाथ में छिपा बुध पर्वत आपको क्या-क्या दे सकता है। कैसे आप इससे जीवन में सफलता पा सकते हैं। यहां जानें

 बुध पर्वत कैसा  माना जाता है?

अगर आपके हाथ में बुध पर्वत अच्छा हो, अच्छे से विकसित हो तो व्यक्ति लाइफ में बिजनेस में स्रफलता तो पाता है, साथ ही पैसा भी जोड़कर रखता है। जिनका बुध पर्वत अच्छा होता है ऐसे लोग मैथ्स और साइंस विषय में खास ध्यान देते हैं। ये लोग अभिनेता और वकील बनते हैं। इनकी लॉजिकल पॉवर अच्छी होती हैं। लेखन के क्षेत्र में भी ऐसे व्यक्ति खूब नाम कमाते हैं। ये लोग घूमने फिरने के शौकीन होते हैं। ट्रैविलिंग इनकी प्रिय हॉबी होती है। ऐसे व्यक्ति अपने जीवन में पूर्ण सफलता प्राप्त करते हैं। यहां पढते हैं कैसा बुध पर्वत आपको बिजनेस में रिसर्च में आदि में भेजता है। कैसा बुध पर्वत आपको बोलने में माहिर बनाता है और अगर आपके हाथ में बुध पर्वत हो ही नहीं तो क्या होता है।

कैसे बुध पर्वत वाला व्यक्ति बोलने में होता है माहिर

बुध का हमारी लाइफ में कम्युनिकेशन, वाणी, लॉजिकल सोच और बिजनेस का कारक माना जाता है। इस लिए अगर आपकी लाइफ में बुध पर्वत विकसित हो तो वह व्यक्ति वाक्पटु होता है। अगर आपके हाथ में बुध पर्वत का चपटा सिरा भाषण-कला में विशेष दक्षता प्रदान करता है, अगर कनिष्ठिका उंगली छोटी हो तो व्यक्ति सूक्ष्म बुद्धि रखने वाला होता है।

अगर बुध पर्वत हो नहीं तो?

यदि बुध पर्वत जरूरत से ज्यादा उभरा हुआ होता है तो ऐसे व्यक्ति धन को पाने के बारे में ही सोचता रहता है। साहित्यकार व वैज्ञानिक आदि के हाथों में बुध पर्वत अच्छा होता है। यदि व्यक्ति के हाथ की हथेली लचीली हो तथा उस पर बुध पर्वत का पूरा उभार हो तो व्यक्ति अपने प्रयत्नों से लाखों रुपया इक‌ट्ठा करता है। यदि हथेली पर बुध पर्वत हो ही नहीं तो ऐसा व्यक्ति गरीबी में जीवन गुजारता है। अगर सामान्य रूप से बुध पर्वत विकसित हो तो आविष्कार रिसर्च में लोग जाते हैं।

कैसा बुध पर्वत बिजनेस में दिलाता है सफलता

बुध पर्वत का शुभ होना आपको बिजनेस में लाभ कराता है। अगर आपका बुध पर्वत अच्छा है तो यानी हथेली के बाहर की तरफ झुका हुआ हो तो ऐसा व्यक्ति बिजनेस में खास सफलता पाता है। अगर आपके हाथ का बुध पर्वत अपने आप अच्छे से विकसित हो तो ऐसा व्यक्ति को सफल होने से कोईनहीं रोक सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan