Palmistry: शनि पर्वत पर क्रॉस का निशान होता है शुभ या अशुभ? जानें इसका प्रभाव
- Cross sign on shani parvat: शनि पर्वत पर क्रॉस शुभ फल प्रदान करता है या अशुभ, जानें क्या कहता है हस्त रेखा शास्त्र-

Shani parvat par cross ka nishan hona: हाथ की रेखाएं किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व व स्वभाव के बारे में बताती हैं। हाथ में कई तरह की रेखाएं होती हैं और उन पर कई तरह के निशान या चिन्ह भी बनते हैं। हाथ की मध्यमा अंगुलि को शनि की अंगुलि कहा जाता है। इस अंगुलि के ठीक नीचे वाले क्षेत्र को शनि क्षेत्र या शनि पर्वत कहा जाता है। आज हम आपको बता रहे हैं कि शनि के क्षेत्र पर मौजूद क्रॉस के निशान के बारे में।
शनि पर्वत पर क्रॉस का निशान शुभ या अशुभ- हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली पर शनि पर्वत पर क्रॉस का निशान अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि ये निशान दुर्भाग्य, दुर्घटना व बीमारी का चिन्ह होता है। अगर क्रॉस का निशान मध्य भाग में होता है तो ऐसा व्यक्ति निराशावादी होता है। ऐसे लोग चिड़चिड़े स्वभाव के होते हैं।
अगर भाग्य रेखा तक जाए क्रॉस का निशान- हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति की भाग्य रेखा तक क्रॉस का निशान जाता है, तो ऐसे व्यक्ति को बहुत सतर्क रहना चाहिए। चोट-चपेट लगने की आशंका रहती है।
शनि पर्वत पर तारे का निशान- शनि पर्वत पर तारे का निशान भी शुभ नहीं माना गया है। कहा जाता है कि ऐसे लोगों के किसी कारण जेल जाने की आशंका रहती है।
शनि पर्वत पर इन निशानों को माना गया है शुभ- हस्त रेखा के अनुसार, शनि पर्वत पर वर्ग या चौकोर आकृति को शुभ माना गया है। कहते हैं कि ये निशान जिन लोगों के हाथ पर होते हैं, उन्हें जीवन में कम मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। शनि पर्वत पर खड़ी रेखा भाग्य का प्रतीक मानी गई है। ऐसे लोगों को जीवन में हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।