Opal: शुक्र का ओपल रत्न कब, किसे व कैसे धारण करना चाहिए?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Opal Gemstone: सफेद रंग का रत्न है ओपल, जो शुक्र ग्रह से संबंधित है। ओपल रत्न को सही विधि और सही तरीके से धारण करने पर लाइफ में रोमांस, लोकप्रियता व आर्थिक स्थिति में वृद्धि होती है।

Opal Gemstone: When how and who should wear the Opal Ratna of Venus Opal stone

Opal Gemstone: ओपल का रत्न शुक्र ग्रह से संबंधित माना जाता है। ओपल रत्न दिखने में दूधिया या सफेद रंग का माना जाता है। इस रत्न को सही विधि और सही तरीके से धारण करने पर शुक्र ग्रह को मजबूत किया जा सकता है। हर रत्न को धारण करने के अपने-अपने नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करना जरूरी है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह का संबंध धन-वैभव, प्रेम व सुंदरता से माना जाता है। ओपल रत्न धारण करने से लाइफ में रोमांस, लोकप्रियता व आर्थिक स्थिति में वृद्धि होती है। रत्न शास्त्र के अनुसार, कुंडली में ग्रहों की स्थिति व राशि के अनुसार रत्न धारण करना चाहिए। आइए जानते हैं ओपल किसे, कब और किस विधि से धारण करना चाहिए-

शुक्र का ओपल रत्न कब, किसे व कैसे धारण करना चाहिए?

शुक्र से संबंधित होने के कारण ओपल को शुक्रवार के दिन धारण करना शुभ माना जाता है। वहीं, इसे धारण करने से पहले शुद्धि करना जरूरी माना जाता है।

ओपल कैसे करें धारण?

ओपल के रत्न को चांदी की अंगूठी में जड़वाकर धारण किया जा सकता है। शुक्रवार के दिन गंगाजल, और कच्चे दूध से पहले ओपल रत्न की शुद्धि करें। अनामिका उंगली में इस रत्न को धारण करना चाहिए।

ओपल किसे पहनना चाहिए?

ज्योतिष विद्या की मानें तो ओपल रत्न को शुक्र ग्रह से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए शुक्र की वृषभ व तुला राशि के जातक यह रत्न धारण कर सकते हैं। साथ ही ज्योतिषीय सलाह पर कन्या, मिथुन, कुंभ व मकर राशि भी धारण कर सकती हैं।

ओपल किसे नहीं पहनना चाहिए?

रत्न विद्या के मुताबिक, ओपल के साथ मूंगा, मोती एवं माणिक्य रत्न नहीं पहनना चाहिए। वहीं, ओपल धारण करने से पहले आपको अपने ग्रहों की स्थिति जरूर देखनी चाहिए और एस्ट्रोलॉजर की सलाह लेना भी बेहतर रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़शुक्र का ओपल रत्न कब, किसे व कैसे धारण करना चाहिए?