
14 और 15 जनवरी को, षटतिला एकादशी, मकर संक्रांति पर करें तिल से जुड़े 6 उपाय, बढ़ेगा धन-भाग्य
On January 14 and 15 Shattila Ekadashi 2026 Makar Sankranti Upay: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मकर संक्रांति और षटतिला एकादशी के दिन तिल से जुड़े उपाय करने से जीवन में समृद्धि व करियर में सफलता मिलती है।
Shattila Ekadashi 2026 Makar Sankranti Upay: इस साल बुधवार व गुरुवार को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। वहीं, बुधवार के दिन षट्तिला एकादशी का व्रत रखा जाएगा। दोनों ही पर्व में तिल का खास महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मकर संक्रांति और षट्तिला एकादशी के दिन तिल से जुड़े उपाय करने से जीवन में समृद्धि व करियर में सफलता मिलती है। दोनों ही दिन पर तिल से जुड़े कुछ कार्य करने बेहद ही शुभ माने जाते हैं। आइए जानते हैं मकर संक्रांति और षट्तिला एकादशी के दिन तिल से जुड़े कुछ उपाय-
14 और 15 जनवरी को, षटतिला एकादशी, मकर संक्रांति पर करें तिल से जुड़े 6 उपाय, बढ़ेगा धन-भाग्य
- षट्तिला एकादशी के दिन पानी में तिल डालकर स्नान करना चाहिए।
- इस दिन शरीर पर तिल का लेप लगाएं।
- पितरों को तिल मिला हुआ जल अर्पित करें। इससे पितृ दोष दूर हो सकता है।
- खाने में तिल का सेवन करें।
- षट्तिला एकादशी के दिन तिल का दान करने से पुण्य मिलता है।
- इस तिथि पर तिल से हवन भी किया जाता है।
न करें ये काम
पैसे उधार देना- षट्तिला एकादशी, मकर संक्रांति पर किसी को छोटी से छोटी रकम भी उधर नहीं देनी चाहिए और न ही किसी से उधार लेना चाहिए। खासतौर पर सूर्यास्त होने के बाद लिया गया कर्ज कभी अदा नहीं होता है।
फटे-पुराने कपड़ों का दान- षट्तिला एकादशी, मकर संक्रांति के दिन कटे, फटे और पुराने वस्त्रों का दान करना अशुभ माना जाता है।
नुकीली चीजें- षट्तिला एकादशी, मकर संक्रांति पर नुकीली चीजें जैसे चाकू, या कैंची का दान शुभ नहीं माना जाता है।
प्लास्टिक की वस्तुएं- इस दिन प्लास्टिक की चीजें भी दान नहीं करनी चाहिए। ऐसे चीजों के दान से बचें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।





