23 अगस्त को सावन पुत्रदा एकादशी, न करें ये 5 गलतियां
Sawan Putrada Ekadashi 2026 : रविवार को पुत्रदा एकादशी का व्रत- पूजन किया जाएगा। सावन की पुत्रदा एकादशी पर विष्णु भगवान के साथ- साथ भगवान शिव की पूजा भी की जाएगी। सावन की पुत्रदा एकादशी के दिन कुछ कामों को करना अशुभ माना गया है।

Sawan Putrada Ekadashi 2026 सावन पुत्रदा एकादशी: इस साल सावन के महीने में पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। सावन की पुत्रदा एकादशी पर विष्णु भगवान के साथ- साथ भगवान शिव की पूजा भी की जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार, रविवार को पुत्रदा एकादशी का व्रत- पूजन किया जाएगा। सावन की पुत्रदा एकादशी के दिन कुछ कामों को करना अशुभ माना गया है। इस दिन कुछ कामों को करने से जीवन में नेगेटिव एनर्जी बढ़ सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं सावन की पुत्रदा एकादशी के दिन किन कामों को नहीं करना चाहिए -
23 अगस्त को सावन पुत्रदा एकादशी, न करें ये 5 गलतियां
कब है सावन की पुत्रदा एकादशी?
हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 23 अगस्त 2026 की रात में 02:00 बजे से शुरू हो जाएगी। इस तिथि का समापन 24 अगस्त के दिन सुबह में 04:18 बजे तक होगा। उदया तिथि में 23 अगस्त के दिन सावन की पुत्रदा एकादशी मनाई जाएगी।
सावन की पुत्रदा एकादशी पर क्या न करें?
चावल का सेवन
सावन की पुत्रदा एकादशी पर चावल का सेवन करना निषेध माना गया है। धार्मिक मान्यता है इस दिन चावल का सेवन करने से दोष लगता है।
तुलसी की पत्तियां
सावन की पुत्रदा एकादशी के दिन भूलकर भी तुलसी की पत्तियों को न तो स्पर्श करना चाहिए और न ही इन्हें तोड़ना चाहिए। तुलसी की पत्तियां भगवान श्री हरि विष्णु को बेहद प्रिय मानी गई हैं। इनके बिना भगवान को भोग नहीं लगाया जाता है। तुलसी की पत्तियां तोड़ने से धन की देवी लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।
काले वस्त्र
धर्मिक मान्यताओं के अनुसार, किसी भी शुभ अवसर या फिर पूजा-पाठ के दौरान काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। सावन की पुत्रदा एकादशी के दिन काले रंग के कपड़े पहनने से बचें। जीवन में पॉजिटिव एनर्जी बनाए रखने के लिए इस दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करना अत्यंत शुभ रहेगा।
तामसिक भोजन का सेवन
सावन की पुत्रदा एकादशी के दिन भूलकर भी मास, मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन तामसिक भोजन का सेवन करना अशुभ माना जाता है।
न करें दूसरों का अपमान
सावन की पुत्रदा एकादशी के दिन गुस्सा करने से बचें। कोशिश करें की इस दिन आप किसी का दिल न दुखाएं। इस दिन वाद- विवाद करने से भी बचें। किसी का भी अपमान करने से बचें और न ही किसी का मजाक उड़ाएं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


