Fengshui Tips: ऑफिस में रख सकते हैं फेंगशुई कछुआ? जानें 3 फायदे
फेंगशुई के अनुसार अगर ऑफिस में फेंगशुई कछुआ रखा जाए तो इससे कई लाभ मिलते हैं। जानें आखिर इसे रखने का सही तरीका क्या है?

कई बार ऐसा लगता है कि लगातार मेहनत करने के बाद भी करियर में मनमुताबिक ग्रोथ नहीं मिल रही? या फिर कई चीजें अटकी हुई है। अगर आप भी प्रमोशन का इंतजार करते करते थक चुके हैं। या फिर जिंदगी में पैसों की स्थिति में अप्स एंड डाउन बार-बार आ रहे हैं तो आप फेंगशुई का एक आसान सा उपाय अपना सकते हैं। फेंगशुई की दुनिया में कछुए को बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इसे आसपास रखने से जिंदगी में स्टेबिलिटी और ग्रोथ आती है। साथ ही पॉजिटिव एनर्जी का भी एहसास होता है।
तमाम लोग इसे ऑफिस की टेबल और अपने वर्कप्लेस पर रखते हैं। अगर आप इसे सही जगह पर रखेंगे तो प्रोफेशनल लाइफ में सब कुछ सही दिशा में आगे बढ़ता है। जानिए आखिर ऑफिस में फेंगशुई रखने को सही नियम क्या है?
फेंगशुई कछुए को रखने के 3 फायदे-
करियर में मिलती है ग्रोथ
अगर आप लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं या फिर आपकी मेहनत के बावजूद करियर में ग्रोथ नहीं दिख रही तो आप अपनी डेस्क पर फेंगशुई कछुए को रख सकते हैं। ये आपके लिए शुभ हो सकता है। कछुए को उत्तर दिशा में रखना सही माना जाता है। ऐसे में आप जब भी इसे सही तरीके से रखेंगे तो ये आपकी जिंदगी में पॉजिटिव बदलाव लेकर आएगा। ऐसी मान्यता है कि इससे अटके हुए कामों में भी सही स्पीड आती है और काम को लोगों की सराहना मिलती है। कॉन्फिडेंस बढ़ता है और वो सब कुछ होने लगता है जो आप सोच रहे हैं।
कम होगा ऑफिस का तनाव
अगर आपको ऑफिस में काम का प्रेशर फील होता है। डेडलाइन और रोज की भागदौड़ जिंदगी आपको आए दिन टेंशन दे रही है। तो फेंगशुई कछुआ आपकी जिंदगी में शांति ला सकता है। अगर ऑफिस में होने वाली पॉलिटिक्स या फिर नेगेटिव माहौल से आप परेशान हैं तो इसका असर कहीं ना कहीं आपके काम पर पड़ेगा। ऐसी स्थिति में फेंगशुई कछुआ जिंदगी में पॉजिटिविटी लाएगी। अगर आपको हर एक बात से टेंशन होने लगती हैं तो इसे अपने आसपास जरूर रखें।
बिजनेस में मिलता है खूब लाभ
अगर आप बिजनेस से जुड़े हुए हैं और मन मुताबिक चीजें नहीं हो रही हैं तो फेंगशुई के कछुए को अपने ऑफिस में जरूर रखें। माना जाता है कि बिजनेस में ये अच्छी ग्रोथ ले आता है। आप मेटल या फिर क्रिस्टल के कछुए को अपने लिए ले सकते हैं। ऑफिस की टेबल पर उत्तर दिशा की ओर इसे रखें। इस बात का पूरा ध्यान रखें कि कछुए का मुंह हमेशा अंदर की ओर हो। भूलकर भी इसका मुंह बाहर दरवाजे की ओर नहीं होना चाहिए। माना जाता है कि इससे पैसों से जुड़े और नए मौके से जुड़े अवसर जिंदगी में आते हैं।
जरूर रखें इन बातों का ध्यान
1. अपने ऑफिस डेस्क को हमेशा साफ रखें।
2. कोशिश करें कि आसपास ज्यादा धूल ना जमा हो।
3. फेंगशुई कछुए को हमेशा ऐसी जगह रखें जहां से वो गिर ना पाएं।
4. जब भी अपने डेस्क पर इसे रखें तो पूरे मन के साथ रखें कि सब अच्छा ही होगा। आपका पॉजिटिव माइंडसेट ज्यादा जरूरी है।


