अक्टूबर न्यूमेरेलॉजी प्रीडिक्शन : इन तारीखों में जन्मे लोगों के लिए लकी साबित होगा ये महीना
October Month Numerology Rashifal अक्टूबर के महीने में कुल 5 मूलांक ऐसे हैं जिन्हें पैसे से लेकर रिश्ते और बिजनेस में सब कुछ अच्छा होता दिखेगा। ग्रोथ के साथ-साथ हर एक चीज सही दिशा में आगे बढ़ती जाएगी। साथ ही कई अटके काम भी पूरे होंगे। जानें अक्टूबर महीने के लकी मूलांकों के बारे में।

अक्टूबर का महीना शुरू हो चुका है और ये कुछ लोगों के लिए बेहद ही खास रहने वाला है। न्यूमेरेलॉजी की प्रीडिक्शन के आधार पर कुछ विशेष मूलांकों को इस महीने नौकरी, पैसे, बिजनेस और रिश्तों में पॉजिटिव आउटकम देखने को मिलने वाला है। कुल 5 मूलांक ऐसे हैं जिनके लिए अक्टूबर का महीना हर मायने में खास होगा। जानिए आखिर ये लकी मूलांक कौन-कौन से हैं?
इन मूलांकों के लिए खास रहेगा अक्टूबर का महीना-
मूलांक 1 वालों के लिए अक्टूबर का महीना कैसा होगा?
किसी भी महीने की 1, 10, 19 या फिर 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है। अक्टूबर के महीने में मूलांक 1 के जातकों का कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। नौकरी में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में किसी पुरानी डील का अच्छा मुनाफा हो सकता है। ऐसे में आर्थिक स्थिति काफी हद तक बेहतर होती दिखेगी। बस अपने बचत और खर्चे के बीच सही बैलेंस बनाकर रखें।
मूलांक 2 वालों के लिए अक्टूबर का महीना कैसा होगा?
जिनका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को हुआ है। अक्टूबर में मूलांक 2 वालों के लिए रिश्ते के लिहाज से बहुत अच्छा होगा। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी में कलीग्स का सपोर्ट पूरा मिलेगा। बिजनेस से जुड़े हुए लोगों को नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। बस इमोशनल होकर बड़े फैसले नहीं लेने हैं।
मूलांक 4 वालों के लिए अक्टूबर का महीना कैसा होगा?
मूलांक 4 उन लोगों का होता है जिनका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या फिर 31 तारीख को हुआ है। इन तारीखों में जन्मे लोगों पर राहु की कृपा होती है। अक्टूबर में मूलांक 4 वालों को नौकरी में बदलाव करने का मौका मिल सकता है। बिजनेस में कोई नया काम शुरू हो सकता है। आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होती जाएगी। बस इस महीने जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें।
मूलांक 6 वालों के लिए अक्टूबर का महीना कैसा होगा?
मूलांक 6 की कैटेगरी में वो लोग आते हैं जिनका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या फिर 24 तारीख को होता है। अक्टूबर का महीना इन लोगों के लिए पैसे, नौकरी और रिश्ते में पॉजिटिव बदलाव लेकर आएगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में कमाई बढ़ेगी। घर-परिवार में माहौल शांत और खुशनुमा होगा। किसी खास दोस्त से मुलाकात संभव है।
मूलांक 8 वालों के लिए अक्टूबर का महीना कैसा होगा?
न्यूमेरेलॉजी के अनुसार जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या फिर 28 तारीख को होता है उनका मूलांक 8 होता है। इन पर शनि की कृपा होती है। इस महीने मूलांक 8 के जातकों के सारे रुके हुए काम चालू हो जाएंगे। नौकरी में तारीफ मिलेगी तो मन खुश रहने वाला है। बिजनेस धीरे-धीरे ग्रोथ करता जाएगा। पैसों से जुड़ी दिक्कत दूर होगी। हालांकि इस बीच बिना सोच-विचार किए कोई भी बड़ा इन्वेस्टमेंट करने से बचें।


