अक्टूबर के आखिरी 15 दिन खुलेगा 6 राशियों का भाग्य, शुरू होगा गोल्डन टाइम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

October last 15 days Horoscope 2026 : अक्टूबर के बचे हुए 15 दिनों में कुल 6 राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा। पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें कि ये 6 लकी राशियां कौन सी हैं?

October last 15 days Horoscope 2026 6 Lucky Zodiac Signs Prediction aakhiri 15 din ka rashifal
अक्टूबर के आखिरी 15 दिन खुलेगा 6 राशियों का भाग्य, शुरू होगा गोल्डन टाइम

October last 15 days lucky zodiac signs 2026 : अक्टूबर महीना आधा बीत चुका है और हर कोई जानना चाहता है कि उसके लिए आने वाला समय कैसा होगा। आज जानेंगे कि अक्टूबर के बचे हुए 15 दिन किन राशियों के लिए शुभ होंगे? पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार अगले 15 दिन तक कुछ राशियों को जहां स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा तो वहीं सरकारी तंत्र से भी लाभ मिलेंगे। वहीं कुछ राशियों को अपने पिता पक्ष से लाभ मिलने के योग बनेंगे। पंडित जी के अनुसार अगले 15 दिन मेष राशि, सिंह राशि, कन्या राशि, तुला राशि, मकर राशि और धनु राशि वालों के लिए बेहद ही खास होंगे। चलिए जानते हैं कि इस राशियों की जिंदगी में अक्टूबर के बचे हुए दिनों में क्या-क्या बदलाव देखने को मिलने वाला है?

अक्टूबर के 15 दिन इन 6 राशियों को मिलेगा खूब लाभ-

मेष राशि के लिए कैसे होंगे अक्टूबर के आखिरी 15 दिन?

मेष राशि वालों को अक्टूबर के बचे हुए दिनों में लाभ मिलने वाला है। प्रेम की स्थिति इस बीच मजबूत होगी। सरकारी तंत्र से लाभ मिलने के योग हैं। कोई अटका काम शुरू होने के संकेत है जिससे मन में एक राहत से महसूस होगी।

सिंह राशि के लिए कैसे होंगे अक्टूबर के आखिरी 15 दिन?

अक्टूबर के बचे हुए दिनों में सूर्य की सिंह राशि के जातकों का पराक्रम बढ़ने वाला है। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलने वाला है और लगभग हर काम बनता जाएगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। ऑफिस में काम की सराहना भी मिलेगी।

कन्या राशि के लिए कैसे होंगे अक्टूबर के आखिरी 15 दिन?

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी के अनुसार कन्या राशि के जातकों को सरकारी तंत्र से जुड़ाव महसूस होगा। सरकारी लाभ मिलने के योग हैं। पिता से भी लाभ मिलने वाला है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कुल मिलाकर चीजें सही दिशा में आगे बढ़ने वाली हैं।

तुला राशि के लिए कैसे होंगे अक्टूबर के आखिरी 15 दिन?

अक्टूबर के बचे हुए दिनों में तुला राशि वालों को अच्छे बदलाव दिखेंगे। पिता की साइड से लाभ मिलने के योग बनने वाले हैं। वहीं एनर्जेटिक महसूस करेंगे और हर एक काम में मन लगेगा।

धनु राशि के लिए कैसे होंगे अक्टूबर के आखिरी 15 दिन?

अगले 15 दिन के बीच धनु राशि वालों को इनकम में बढ़ोतरी देखने को मिलने वाली है। इस बीच कहीं यात्रा के योग बन सकते हैं। इस यात्रा से लाभ मिलने के संकेत हैं।

मकर राशि के लिए कैसे होंगे अक्टूबर के आखिरी 15 दिन?

पंडित जी के अनुसार शनि की मकर राशि वालों को बचे हुए अगले 15 दिन में राजनैतिक लाभ मिलने की संभावना है। इसके अलावा जो लोग बिजनेस से जुड़े हुए हैं उन्हें कोई ना कोई ऐसा फायदा होगा जिससे मन खुश रहने वाला है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़अक्टूबर के आखिरी 15 दिन खुलेगा 6 राशियों का भाग्य, शुरू होगा गोल्डन टाइम