नवरात्रि, दशहरा से लेकर करवा चौथ तक: देखें अक्टूबर के व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

October Fast-Festival List 2026: अक्टूबर महीने में कई प्रमुख व्रत-त्योहार आएंगे जिनमें नवरात्रि, दशहरा, जितिया व्रत और करवा चौथ शामिल हैं। यहां देखें अक्टूबर महीने के व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट।

October 2026 Vrat Tyohar
अक्टूबर व्रत-त्योहार 2026 लिस्ट

October Festival Calendar 2026: अक्टूबर का महीना धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रहने वाला है। अक्टूबर में कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे। इस महीने शारदीय नवरात्रि, दशहरा, जीवित्पुत्रिका व्रत और करवा चौथ जैसे कई प्रमुख त्योहार मनाएं जाएंगे। महीने की शुरुआत में पितृ पक्ष रहेंगे और इसके बाद त्योहारों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा को समर्पित है। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। आइए जानते हैं कि अक्टूबर में कब कौन-सा व्रत और त्योहार आएगा।

11 अक्टूबर को घटस्थापना:

हिंदू पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्रि आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होते हैं। प्रतिपदा तिथि 10 अक्टूबर 2026 को रात 09 बजकर 19 मिनट से शुरू होगी और इसका समापन 11 अक्टूबर को रात 09 बजकर 30 मिनट पर होगा। उदया तिथि में शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से प्रारंभ होंगे। इस दिन ही घटस्थापना की जाएगी और नवरात्रि का पहला व्रत रखा जाएगा।

जितिया व्रत:

जितिया व्रत तीन दिनों तक चलने वाला एक अत्यंत कठिन व्रत है। व्रत के पहले दिन नहाय-खाय होता है, दूसरे दिन निर्जला व्रत रखा जाता है और तीसरे दिन व्रत का पारण किया जाता है। यह व्रत माताएं अपने संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना के लिए रखती हैं।

दशहरा का महत्व:

हिंदू पंचांग के अनुसार, दशहरा हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार दशमी तिथि 20 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर शुरू होगी और 21 अक्टूबर को दोपहर 02 बजकर 11 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि में दशहरा का पर्व 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

शरद पूर्णिमा:

शरद पूर्णिमा को कोजागरी पूर्णिमा और रास पूर्णिमा कहा जाता है। इस दिन रात को मां लक्ष्मी और चंद्रमा की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन आसमान से अमृत वर्षा होती है, इसलिए चंद्रमा की रोशनी में खीर रखने और खाने की परंपरा है।

करवा चौथ:

करवा चौथ व्रत का पूरे साल सुहागन स्त्रियों को बेसब्री से इंतजार रहता है। यह व्रत पति की लंबी आयु और सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद प्रदान करता है। इस बार चतुर्थी तिथि 29 अक्तूबर 2026 को सुबह 01 बजकर 06 मिनट पर प्रारंभ होगी और 29 अक्तूबर को रात 10 बजकर 09 मिनट पर समाप्त होगी।

अक्टूबर 2026 के प्रमुख व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट:

हिंदू पंचांग के अनुसार अक्टूबर में आने वाले कुछ प्रमुख व्रत-त्योहार इसप्रकार हैं:

3 अक्टूबर- जीवित्पुत्रिका व्रत (जितिया), कालाष्टमी

6 अक्टूबर- इंदिरा एकादशी

8 अक्टूबर- गुरु प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि

10 अक्टूबर- सर्वपितृ अमावस्या, पितृ पक्ष समाप्त

11 अक्टूबर- शारदीय नवरात्रि प्रारंभ, घटस्थापना

16 अक्टूबर -सरस्वती आवाहन, स्कंद षष्ठी

17 अक्टूबर- सरस्वती पूजा, तुला संक्रांति

19 अक्टूबर- दुर्गाष्टमी, महानवमी

20 अक्टूबर- विजयादशमी/दशहरा

22 अक्टूबर-पापांकुशा एकादशी

23 अक्टूबर - शुक्र प्रदोष व्रत

25 अक्टूबर -शरद पूर्णिमा, कोजागरी पूजा

26 अक्टूबर -वाल्मीकि जयंती

29 अक्टूबर- करवा चौथ, वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। करवा चौथ के लिए पढ़ें Karwa Chauth Katha और जानें Karwa Chauth Moonrise time live updates। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़अक्टूबर माह में कौन-कौन से व्रत-त्योहार आएंगे? देखें यहां पूरी लिस्ट