अक्टूबर में बनेंगे 4 बड़े योग, 20 अक्टूबर को लक्ष्मी नारायण-मालव्य योग; 31 को गुरु गोचर, इन राशियों पर असर

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

October 2026: अक्टूबर 2026 में कई बड़े ग्रह योग बनेंगे। 4 अक्टूबर को त्रिग्रही योग, 17 अक्टूबर को बुधादित्य योग और 20 अक्टूबर को लक्ष्मी नारायण व मालव्य योग का निर्माण होगा। महीने के अंत में 31 अक्टूबर को गुरु राशि परिवर्तन करेंगे।

kal ka rashifal 28 november 2025 tomorrow horoscope bhavishyafal future predictions
कल का राशिफल

October 2026: अक्टूबर का महीना ग्रहों की चाल के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है। इस महीने एक के बाद एक कई ग्रहों की स्थिति बदलेगी। साथ ही कुछ खास योग भी बनेंगे। महीने की शुरुआत त्रिग्रही योग से होगी। इसके बाद बुधादित्य योग बनेगा। 20 अक्टूबर को बुध-शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण योग बनेगा। इसी दिन शुक्र के अपनी राशि तुला में आने से मालव्य योग भी बनेगा। महीने के आखिर में गुरु का राशि परिवर्तन होगा। इन ग्रह योगों का असर सभी राशियों पर अलग-अलग देखने को मिल सकता है।

4 अक्टूबर को त्रिग्रही योग

अक्टूबर की शुरुआत में ही एक खास ग्रह स्थिति बनने जा रही है। 4 अक्टूबर को चंद्रमा कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में पहले से गुरु और मंगल मौजूद रहेंगे। ऐसे में तीन ग्रह एक ही राशि में आ जाएंगे। इसे त्रिग्रही योग कहा जा रहा है। यह स्थिति करीब 6 अक्टूबर तक रह सकती है। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार इस दौरान कामकाज से जुड़े कुछ फैसले लिए जा सकते हैं। आर्थिक मामलों में भी हलचल देखने को मिल सकती है। हालांकि किसी भी बड़े फैसले में जल्दबाजी से बचना जरूरी रहेगा।

17 अक्टूबर को बुधादित्य योग

17 अक्टूबर को सूर्य तुला राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में बुध पहले से मौजूद रहेंगे। सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बनेगा। ज्योतिष में सूर्य को पद, प्रतिष्ठा और आत्मविश्वास से जोड़ा जाता है। वहीं बुध को कारोबार, वाणी और बुद्धि का कारक माना जाता है। ऐसे में नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय अहम हो सकता है। काम में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबारियों को नए संपर्क बनाने का मौका मिल सकता है।

20 अक्टूबर को लक्ष्मी नारायण योग

20 अक्टूबर को शुक्र तुला राशि में प्रवेश करेंगे। तुला शुक्र की अपनी राशि है। यहां बुध के साथ शुक्र की युति होगी। इससे लक्ष्मी नारायण योग बनेगा। ज्योतिष में बुध और शुक्र की युति को धन, कारोबार और सुख-सुविधाओं से जोड़कर देखा जाता है। इस दौरान व्यापार करने वाले लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में भी कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

20 अक्टूबर को मालव्य योग

शुक्र के तुला राशि में आने से इसी दिन मालव्य योग भी बनेगा। ज्योतिष में इसे पंच महापुरुष योगों में शामिल किया गया है। शुक्र के अपनी राशि में होने से यह योग बनने की मान्यता है। इस योग को सुख-सुविधा, धन, कला और वैभव से जोड़कर देखा जाता है। इसका असर खास तौर पर उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है जिनका काम व्यापार, कला, फैशन, मीडिया या रचनात्मक क्षेत्र से जुड़ा है।

31 अक्टूबर को गुरु का राशि परिवर्तन

अक्टूबर के आखिर में गुरु राशि परिवर्तन करेंगे। 31 अक्टूबर को गुरु कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु को ज्योतिष में ज्ञान, शिक्षा, विस्तार और समृद्धि से जुड़ा ग्रह माना जाता है। गुरु के राशि परिवर्तन का असर करियर, शिक्षा, धन और पारिवारिक मामलों पर देखने को मिल सकता है। कुछ लोगों के रुके काम आगे बढ़ सकते हैं। नौकरी और कारोबार में नई दिशा मिलने के योग बन सकते हैं।

इन राशियों के लिए खास रह सकता है महीना

कर्क राशि: अक्टूबर में करियर से जुड़े मामलों में बदलाव देखने को मिल सकता है। काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है।

सिंह राशि: महीने का आखिरी हिस्सा आपके लिए महत्वपूर्ण रह सकता है। गुरु के राशि परिवर्तन के बाद करियर और आर्थिक मामलों में नए अवसर सामने आ सकते हैं।

तुला राशि: अक्टूबर में सबसे ज्यादा ग्रह गतिविधि तुला राशि से जुड़ी रहेगी। बुध, सूर्य और शुक्र की स्थिति के कारण नौकरी, कारोबार और आर्थिक मामलों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

वृश्चिक राशि: धन से जुड़े मामलों में अक्टूबर महत्वपूर्ण रह सकता है। पुराने संपर्क काम आ सकते हैं। कारोबार में भी नए अवसर मिलने की स्थिति बन सकती है।

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़अक्टूबर में बनेंगे 4 बड़े योग, 20 अक्टूबर को लक्ष्मी नारायण-मालव्य योग