Hindi Newsधर्म न्यूज़अंक राशिnumerology traits people born on these dates are favourite of lord hanuman
अंक ज्योतिष: इन तारीखों को जन्मे लोगों पर रहती है हनुमान जी की विशेष कृपा

अंक ज्योतिष: इन तारीखों को जन्मे लोगों पर रहती है हनुमान जी की विशेष कृपा

संक्षेप:

9, 18 या 27 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 9 होता है। यह मंगल ग्रह का अंक है और हनुमान जी मंगल ग्रह के अधिदेवता माने जाते हैं। इसलिए मूलांक 9 वाले लोग जन्म से ही बजरंगबली की विशेष कृपा पाते हैं।

Dec 13, 2025 09:47 am ISTNavaneet Rathaur लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

9, 18 या 27 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 9 होता है। यह मंगल ग्रह का अंक है और हनुमान जी मंगल ग्रह के अधिदेवता माने जाते हैं। इसलिए मूलांक 9 वाले लोग जन्म से ही बजरंगबली की विशेष कृपा पाते हैं। इनमें हनुमान जी जैसी शक्ति, साहस, निस्वार्थ सेवा भाव और संकटों पर विजय पाने की क्षमता होती है। इनका जीवन संघर्षपूर्ण होता है, लेकिन अंत में ये बड़ी सफलता और नाम कमाते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्वभाव और खासियत

मूलांक 9 वाले लोग जन्म से ही ऊर्जावान, साहसी और दूसरों की मदद करने वाले होते हैं। इनमें हनुमान जी जैसा बल, बुद्धि और भक्ति का अनोखा संगम होता है। ये कभी हार नहीं मानते हैं और जितना बड़ा संकट होता, उतनी बड़ी जीत हासिल करते हैं। इनकी खासियत है निस्वार्थ सेवा – ये दूसरों के लिए जान दे सकते हैं। इनका दिल बहुत बड़ा होता है, लेकिन गुस्सा भी तेज आता है।

कमजोरी और स्वास्थ्य

मंगल ग्रह के प्रभाव से इनमें गुस्सा बहुत होता है। ये छोटी बात पर भड़क जाते हैं और रिश्ते खराब कर लेते हैं। ये जल्दबाजी में फैसले लेते हैं, जिससे नुकसान हो जाता है। स्वास्थ्य में सिर दर्द, ब्लड प्रेशर, दुर्घटना और चोट लगने का खतरा रहता है। हनुमान जी की कृपा से ये बड़े-बड़े संकटों से बच जाते हैं, लेकिन गुस्से पर काबू नहीं रखे, तो खुद का नुकसान कर लेते हैं।

ये भी पढ़ें:अंक ज्योतिष: शनि देव की कृपा से इन तारीखों को जन्मे लोगों की चमकती है किस्मत
ये भी पढ़ें:सफल बिजनेसमैन बनते हैं इन तारीखों को जन्मे लोग, जीवन में खूब कमाते हैं नाम
ये भी पढ़ें:रविवार को करें ये उपाय, सूर्य देव के तेज की तरह बढ़ेगा मान-सम्मान
ये भी पढ़ें:क्या महिलाओं की तरह पुरुष भी घर में झाड़ू-पोछा कर सकते हैं? जानिए इसका प्रभाव

लव लाइफ और वैवाहिक जीवन

प्यार में मूलांक 9 वाले बहुत जुनूनी होते हैं। ये पूरे दिल से प्यार करते हैं और पार्टनर के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। लेकिन इनकी जिद और गुस्सा रिश्ते में तनाव ला सकती है। शादी देर से होती है, क्योंकि ये परफेक्ट पार्टनर चाहते हैं। एक बार शादी हो जाए, तो बहुत वफादार और प्रोटेक्टिव होते हैं। सबसे अच्छा मैच मूलांक 3, 6 और 9 के साथ होता है। हनुमान जी की कृपा से इनका वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है।

करियर और सफलता

मंगल साहस और ऊर्जा का ग्रह है। मूलांक 9 वाले आर्मी, पुलिस, स्पोर्ट्स, सर्जरी, इंजीनियरिंग, पॉलिटिक्स या एडवेंचर फील्ड में कमाल करते हैं। ये वो लोग हैं, जो मुश्किल से मुश्किल काम कर दिखाते हैं। शुरुआत में बहुत संघर्ष होता है, लेकिन 30-40 की उम्र के बाद अचानक बड़ी सफलता मिलती है। इनका नाम और यश दूर-दूर तक फैलता है। हनुमान जी इनके सबसे बड़े रक्षक होते हैं।

शुभ रंग और उपाय:

  • लाल, मरून और गुलाबी रंग शुभ होता है
  • हर मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी को लाल फूल, सिंदूर और चोला चढ़ाएं
  • 'ॐ हं हनुमते नमः' रोज 108 बार जपें
  • हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ करें
  • गरीबों को लाल मसूर की दाल या लाल कपड़ा दान करें
  • मंगलवार को व्रत रखें और चमेली के तेल का दीपक जलाएं

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Navaneet Rathaur

लेखक के बारे में

Navaneet Rathaur
नवनीत राठौर को मीडिया के अलग-अलग संस्थानों में काम करने का 6 साल से ज्यादा का अनुभव है। इन्हें डिजिटल के साथ ही टीवी मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है। नवनीत फीचर लेखन के तौर पर कई सालों से काम कर रहे हैं और हेल्थ से जुड़ी खबरों को लिखने-पढ़ने का शौक है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।