Hindi Newsधर्म न्यूज़अंक राशिnumerology traits horoscope 2026 Rahu People people born on these dates gets ups and down by Rahu in 2026
Numerology Horoscope 2026: 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोगों की लाइफ में नए साल में राहु लाएंगे उतार-चढ़ाव

Numerology Horoscope 2026: 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोगों की लाइफ में नए साल में राहु लाएंगे उतार-चढ़ाव

संक्षेप:

अंक ज्योतिष: 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है। राहु ग्रह द्वारा संचालित एवं प्रभावित 4 मूलांक वाले व्यक्तियों के लिए यह वर्ष 2026 मनोबल स्वास्थ्य, धन, परिवार, पुरुषार्थ कुछ नया परिवर्तन के साथ काफी उतार चढ़ाव लेकर आने वाला है।   

Dec 16, 2025 12:33 pm ISTAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, ज्योतिर्विद पंडित दिवाकर त्रिपाठी
share Share
Follow Us on

राहु ग्रह द्वारा संचालित एवं प्रभावित 4 मूलांक वाले व्यक्तियों के लिए यह वर्ष 2026 मनोबल स्वास्थ्य, धन, परिवार, पुरुषार्थ, सुख, संतान, विद्या अध्ययन, अध्यापन, दांपत्य जीवन, नौकरी, व्यवसाय के लिए कुछ नया परिवर्तन के साथ काफी उतार चढ़ाव लेकर आने वाला है। अंक ज्योतिष के आधार पर देखा जाए तो चार अंक का स्वामी ग्रह राहु को माना गया है। कही कही पर 4 अंक का स्वामी ग्रह हर्षल को माना गया है। यद्यपि की दोनों की प्रकृति एवं प्रभाव समान ही माना गया है। राहु को छाया ग्रह एवं आकस्मिकता का कारक ग्रह माना गया है। ऐसे में 4 मूलांक के लोग अर्थात जिनका जन्म 4, 13, 22, 31 दिनांक को हुआ है। उनके लिए यह वर्ष आकस्मिक एवं चमत्कारी रूप से उतार एवं चढ़ाव के रूप में अपना प्रभाव स्थापित करेगा। वर्ष 2026 का मूलांक 1है । 1 अंक का स्वामी सूर्य को माना जाता है। सूर्य को प्रभुत्व एवं वर्चस्व स्थापित करने वाला ग्रह माना गया है। सूर्य को आत्मा, धैर्य, ऊर्जा, नेतृत्व, सरकारी तंत्र, सरकारी लाभ, पिता, साहस, क्रोध, जिद्द, अहंकार, प्रभुत्व एवं वर्चस्व का कारक ग्रह माना गया है। सूर्य को राहु का मित्र ग्रह नही माना जाता है। राहु के ही प्रभाव से सूर्य को ग्रहण लग जाता है। ऐसे में वर्ष 2026, 4 मूलांक वाले लोगों के लिए तीव्र प्रभाव स्थापित करने वाला है। ऐसे में यह वर्ष एक मूलांक के लोगों के लिए थोड़ा अवरोध वर्ष साबित होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्वास्थ्य एवं मनोबल
इस वर्ष काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता। मानसिक स्थिति में काफी सकारात्मकता एवं नकारात्मकता देखने को मिलेगा। अचानक आश्चर्य जनक परिवर्तन एवं कार्यों में परिवर्तन और संभावित घटनाओं में वृद्धि निरंतर एवं अचानक कमी की स्थिति इस वर्ष देखने को मिल सकती है। मनोवृति में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। सरकारी तंत्र से विशेष रूप से सावधानी बरतनी होगी। क्योंकि राहु एवं सूर्य के प्रभाव से दुर्घटनाओं में वृद्धि हो सकती है। चोट अथवा ऑपरेशन की घटनाओं में वृद्धि हो सकती है। मानसिक रूप से तनाव में वृद्धि हो सकता है। धार्मिक अलगाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। चिड़चिड़ापन में वृद्धि हो सकती है। इस वर्ष काफी संयमित होकर तथा खानपान खान-पान पर विशेष ध्यान देकर रहना होगा। इस वर्ष नकारात्मक ऊर्जा का भी प्रभाव चार मूलांक वाले को देखना पड़ सकता है। प्रेत बाधा की स्थिति में वृद्धि नींद में चौकने की समस्या में वृद्धि हो सकती है।

करियर, सफलता, धन एवं नौकरी
चार मूलांक वाले लोगों के लिए करियर में भी काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। कार्य एवं परिश्रम करने की इच्छा कभी खूब होगी। कभी कार्य करने की इच्छा में बिल्कुल कमी देखने को मिलेगी। परिश्रम में अनियमितता के कारण परिणाम में भी अनियमितता देखने को मिलेगा । इस वर्ष शिक्षण क्षेत्र से जुड़कर इंजीनियरिंग क्षेत्र, सरकारी लाभ, सरकारी नौकरी, लेखन का कार्य, शराब, तेल, टेक्नीशियन, स्टेनो टाइपिस्ट, शिल्पकार, बिजली का कार्य, ड्राइवरी, ठेकेदारी, खान मजदूर का काम करने वाले, नेत्र चिकित्सा, आर्किटेक्ट तथा राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए विशेष सफलता प्राप्त हो सकती है। नौकरी के साथ साथ व्यवसाय में भी उतार-चढ़ाव देखने के मिलेगा । यदि वह अपने कार्यों में स्थिरता एवं नियमितता रखते हैं तो अच्छी सफलता की स्थिति अचानक बन सकती है। स्थान परिवर्तन का योग बना सकता है। व्यवसाय में कभी लाभ कभी हानि की स्थिति में वृद्धि हो सकती है।

गृह एवं वाहन सुख
यह वर्ष वाहन एवं जमीन पर अचानक खर्चे में वृद्धि वाला साबित हो सकता है। अचानक आत्म बल में कमी या अवरोध के कारण वाहन दुर्घटना में वृद्धि हो सकती है। घरेलू कार्यों को लेकर तनाव हो सकता है। नींद में कमी हो सकती है। सुख में कमी हो सकती है। घरेलू संसाधनों को लेकर के तनाव या परिवर्तन देखने को मिल सकता है। इसलिए इस वर्ष विशेष करके सावधानी पूर्वक वाहन चलना होगा एवं जमीन जायदाद खरीदने समय विशेष ध्यान रखकर कार्य करना होगा। इस वर्ष टोल टैक्स में वृद्धि अथवा वाहन के चालान काटने की स्थिति में वृद्धि हो सकती है

चार मूलांक के लोगों के लिए अप्रैल, मई, जून, जुलाई, अगस्त का महीना विशेष रूप से कैरियर, धन, व्यक्तित्व, प्रेम आकर्षक में वृद्धि, सफलता तथा सभी क्षेत्रों में प्रगति के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। कम परिश्रम के बावजूद अच्छी सफलता मिल सकती है। आप इन महीनों में खूब परिश्रम करके नई उपलब्धि प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। जबकि जनवरी, फरवरी, मार्च, सितंबर, अक्टूबर, नवंबर एवं दिसंबर का महीना तनावपूर्ण हो सकता है। विशेष करके कैरियर में अवरोध उत्पन्न हो सकता है। दांपत्य जीवन एवं प्रेम संबंधों में अवरोध अथवा तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। किसी भी कार्य के लिए अधिक परिश्रम की आवश्यकता पड़ेगी।

अध्ययन डिग्री एवं संतान के दृष्टिकोण से देखा जाए तो यह वर्ष चार मूलांक के लोगों के लिए बड़ी सफलता भी प्रदान कर सकता है। छात्रवृत्ति पर विद्या अध्ययन करने का अवसर मिल सकता है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है साथ ही इस वर्ष अचानक बाधा भी उत्पन्न कर सकता है। यदि मन लगाकर इस वर्ष परिश्रम किया जाए तो थोड़े बहुत अड़चन के साथ बड़ी सफलता भी मिल सकती है। संतान को लेकर तनाव अथवा खर्चे में वृद्धि हो सकती है। अधिक खर्च करने के बाद संतान के क्षेत्र में लाभ भी दिख सकता है। नव दंपति को संतान सुख में वृद्धि भी हो सकती है। परंतु खर्च एवं तनाव की संभावना अवश्य बनी रहेगी।
कैसी रहेगी लवलाइफ

दांपत्य जीवन एवं प्रेम संबंधों के लिए वर्ष वर्ष 2025 चार मूलांक के लोगों के लिए तनावपूर्ण रह सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर तनाव होना। जीवनसाथी को शल्य चिकित्सा हो जाना । जीवनसाथी को मानसिक रूप से अवसाद की स्थिति उत्पन्न हो जाना । पितृ दोष अथवा प्रेत बाधा की स्थिति के कारण दांपत्य जीवन में बिखराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। प्रेम संबंधों में अचानक मधुरता तथा अचानक से अवरोध अथवा तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस प्रकार वर्ष भर चार मूलांक के लोगों के लिए दांपत्य जीवन एवं प्रेम संबंधों में अनियमितता एवं तनाव में वृद्धि हो सकती है।
उपाय :- भगवान शिव एवं गणपति की आराधना विशेष रूप से लाभदायक होगा। रविवार, बुधवार शुक्रवार तथा शनिवार का दिन विशेष रूप से शुभ फल प्रदायक होगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey
अनुराधा पांडे लाइव हिन्दुस्तान में एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन लीड कर रही हैं। इन्हें पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। ज्योतिष और धर्म-अध्यात्म से जुड़े विषयों पर पिछले 10 सालों से लिख रही हैं। इन्होंने हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा भारतीय जनसंचार संस्थान, दिल्ली और ग्रैजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया है। लाइव हिन्दुस्तान में करियर का लंबा हिस्सा बीता और काम करते-करते 9 साल हो गए हैं। एस्ट्रोलॉजी और करियर से जुड़ी खबरों के अलावा हेल्थ पर लिखने शौक है। इससे पहले तीन साल तक आज तक वेबसाइट में एजुकेशन सेक्शन में भी काम किया है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।