9 मूलांक
प्यार से लेकर व्यापार तक 2025 की आपकी पूरी कुंडली यहां पढ़ें
वर्ष 2025 में 9 मूलांक वाले लोगों के चमत्कारिक रूप से सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। मूलांक 9 वाले लोगों के लिए यह साल 2025 अचानक सामाजिक परिवर्तन, नया कार्य, पद-प्रतिष्ठा, स्वास्थ्य, मनोबल, धन, पराक्रम, सुख, संतान, विद्या अध्ययन, दांपत्य जीवन, नौकरी, व्यवसाय के लिए कुछ नया बदलाव लाने वाला साबित होगा। 9 मूलांक का संबंध मंगल ग्रह से होता है।
सेहत- 2025 में मूलांक 9 वाले काफी स्वस्थ महसूस करेंगे। पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। शत्रुओं पर विजय की प्राप्ति होगी। मानसिक स्थिति में व्यापक सुधार होगा। यह साल आपके लिए स्वास्थ्य एवं मनोबल की दृष्टि से विशेष रूप से सकारात्मक परिणाम प्रदान करने वाला होगा।
करियर एंड फाइनेंस- 2025 में मूलांक 9 के लोगों के लिए नौकरी तथा व्यवसाय में अच्छी सकारात्मक प्रगति की स्थिति बन सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े हुए हैं, तो आपके लिए यह समय विशेष रूप से सफलता दायक हो सकता है। इस वर्ष दो पहिया या चार पहिया वाहन आदि के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। लग्जरी लाइफ में वृद्धि होगी। भोग विलासिता, रहन-सहन, खान-पान में तरक्की होगी।
लव एंड रिलेशनशिप- जीवन साथी के स्वास्थ्य में सुधार की स्थिति बनेगी। जीवनसाथी के प्रेम एवं सहयोग में वृद्धि होगी। फिर भी अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी होगा। जीवनसाथी एवं प्रेम संबंधों को लेकर एक उमंग का वातावरण वर्ष भर बना रहेगा।
2025 के बेस्ट महीने- मूलांक 9 वाले लोगों के लिए वर्ष 2025 में जनवरी, फरवरी, मार्च, सितंबर, अक्टूबर, नवम्बर, तथा दिसंबर माह विशेष रूप से सकारात्मक फल प्रदायक होगा। नौकरी तथा व्यवसाय में सकारात्मक परिवर्तन और स्वास्थ्य में सुधार की स्थिति बन सकती है।
2025 के खराब महीने- अप्रैल, मई, जून, जुलाई माह कार्यों में नकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करने वाला होगा। ज्यादा परिश्रम के बाद सामान्य फल ही प्राप्त होगा।
उपाय : हनुमान जी की आराधना और मंगलवार का व्रत विशेष रूप से सकारात्मक प्रभाव प्रदान करेगा।
नेतृत्व क्षमता: यह लोग स्वाभाविक रूप से नेतृत्व करने में सक्षम होते हैं।
ऊर्जावान और साहसी: हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहते हैं।
दयालु और परोपकारी: दूसरों की सहायता में आनंद पाते हैं।
आदर्शवादी: उच्च नैतिक मूल्यों और आदर्शों को महत्व देते हैं।
भावुक: अपने कार्यों और संबंधों में भावनाओं को शामिल करते हैं।
निर्भीक और आत्मविश्वासी: किसी भी परिस्थिति में अपने आत्मविश्वास को बनाए रखते हैं।
स्वतंत्र: अपनी शर्तों पर जीवन जीना पसंद करते हैं।
प्रेरणादायक: अपने साहस और समर्पण से दूसरों को प्रेरित करते हैं।
सामाजिक सेवा (Social Work): एनजीओ, परोपकारी संगठन।
सैन्य और पुलिस बल (Military & Police): सेना अधिकारी, पुलिसकर्मी।
चिकित्सा (Medicine): डॉक्टर, सर्जन।
शिक्षा (Education): शिक्षक, प्रोफेसर।
कला और मनोरंजन (Arts & Entertainment): अभिनेता, निर्देशक।
खेल (Sports): एथलीट या कोच।
प्रेरणादायक वक्ता (Motivational Speaker): लोगों को प्रेरित करने वाले पेशे।
उद्यमिता (Entrepreneurship): अपने विचारों और उद्देश्यों को लागू करने वाले व्यवसाय।