8 मूलांक
प्यार से लेकर व्यापार तक 2025 की आपकी पूरी कुंडली यहां पढ़ें
वर्ष 2025 में 8 मूलांक वाले लोगों के क्रांतिकारी परिवर्तन देखने को मिलेगा। 8 मूलांक वाले लोगों के लिए यह वर्ष 2025 सामाजिक अचानक परिवर्तन, नया कार्य, पद-प्रतिष्ठा, स्वास्थ्य, मनोबल, धन, पराक्रम, सुख, संतान, विद्या अध्ययन, दांपत्य जीवन, नौकरी, व्यवसाय के लिए कुछ नया परिवर्तन के साथ-साथ अत्यधिक उतार-चढ़ाव प्रभाव भी स्थापित करने वाला है।
हेल्थ
मूलांक 8 वाले लोगों में गैस्ट्रिक, पित्त, आंतों की समस्या, पेट की आंतरिक समस्या, कब्जियत, गठिया, ब्लड प्रेशर, हार्ट की समस्या, सिर में दर्द, स्किन एलर्जी, पेशाब में जलन, बालों की समस्या बीच-बीच में परेशान कर सकती है।
करियर एंड फाइनेंस
करियर, सफलता, धन एवं नौकरी के दृष्टिकोण से देखा जाए तो वर्ष 2025 में मूलांक 8 के लोगों के लिए नौकरी तथा व्यवसाय में सकारात्मक प्रगति की स्थिति बन सकती है। जमीन-जायदाद से संबंधित कार्य करने वाले लोगों को विशेष सावधानी रखनी होगी। अध्ययन, डिग्री एवं संतान के दृष्टिकोण से देखा जाए तो यह वर्ष 8 मूलांक के लोगों के लिए वर्ष 2025 थोड़ा तनावपूर्ण वर्ष रह सकता है।
लव एंड रिलेशनशिप
दांपत्य जीवन एवं प्रेम संबंधों के लिए वर्ष 2025 मूलांक 8 के लोगों के लिए तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न करने वाला है। वैवाहिक कार्यक्रमों में व्यवधान की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। माता के स्वास्थ्य को लेकर सामान्य तकलीफ, तनाव बढ़ सकता है। चिंता की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
2025 के अच्छे महीने
2025 के मूलांक 8 वाले लोगों के लिए वर्ष 2025 में अप्रैल, मई, जून, जुलाई, अगस्त माह विशेष रूप से सकारात्मक फल प्रदायक होगा। नौकरी तथा व्यवसाय में सकारात्मक परिवर्तन और स्वास्थ्य में सुधार की स्थिति बन सकती है।
2025 के खराब महीने
जनवरी, फरवरी, मार्च, सितंबर, अक्टूबर माह, कार्यों में नकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करने वाला होगा। भूत-प्रेत की समस्या में वृद्धि। अधिक परिश्रम के बाद सामान्य फल ही प्राप्त होगा।
उपाय : भगवान शिव एवं श्री हनुमान जी महाराज की आराधना रूप से सफलता प्रदायक होगी। बुधवार, शुक्रवार व शनिवार का दिन विशेष रूप से लाभदायक होगा।
कर्मठ और अनुशासनप्रिय: ये लोग कड़ी मेहनत और नियमों का पालन करने में विश्वास रखते हैं।
महत्वाकांक्षी: जीवन में ऊँचाई तक पहुँचने की प्रबल इच्छा।
धैर्यवान: कठिन परिस्थितियों में भी स्थिर और शांत रहते हैं।
ईमानदार और न्यायप्रिय: सच्चाई और निष्पक्षता को महत्व देते हैं।
दृढ़ निश्चयी: जो ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही मानते हैं।
व्यवहारिक: वास्तविकता को समझकर निर्णय लेने में सक्षम।
गंभीर और आत्मनिर्भर: दूसरों पर निर्भर रहना पसंद नहीं करते।
प्रशासन (Administration): सरकारी अधिकारी, प्रशासक।
वित्तीय क्षेत्र (Finance): निवेश बैंकर, अकाउंटेंट, ऑडिटर।
कानून (Law): वकील, न्यायाधीश।
उद्योग और निर्माण (Industry & Manufacturing): उद्योगपति, इंजीनियर।
शिक्षा और परामर्श (Education & Counseling): शिक्षक, परामर्शदाता।
अनुशासन से जुड़े कार्य (Disciplinary Fields): सेना, पुलिस।
प्रबंधन (Management): प्रोजेक्ट मैनेजर, ऑपरेशन्स हेड।