नमस्ते

3 मूलांक

Year 2025 Prediction for Mulank 3

प्यार से लेकर व्यापार तक 2025 की आपकी पूरी कुंडली यहां पढ़ें 2025: 3 मूलांक वाले लोगों के लिए आने वाला वर्ष 2025 सकारात्मक परिवर्तन लेकर आएगा। ऐसे में 3 मूलांक के लोग अर्थात जिनका जन्म 3, 12, 21, 30 दिनांक को हुआ है, उन लोगों के लिए वर्ष 2025 में निश्चित तौर पर कुछ सकारात्मक परिवर्तन अपने जीवन में दिखाई देगा।


हेल्थ: हेल्थ एवं मनोबल के दृष्टिकोण से बात किया जाए तो 3 मूलांक के लोग मानसिक स्थिति में प्रबलता महसूस करेंगे। इस वर्ष आपको स्किन एलर्जी, खुजली, नसों की समस्या, खून की कमी, बुखार, पित्त की समस्या के साथ-साथ मधुमेह और हृदय रोग परेशान कर सकते हैं।


करियर एंड फाइनेंस: करियर, सफलता, धन एवं नौकरी के दृष्टिकोण से देखा जाए तो तीन मूलांक के लोगों के लिए यह वर्ष उत्तम वर्ष के रूप में साबित होगा। नौकरी में परिवर्तन एवं पदोन्नति की स्थिति भी बन सकती है। धन की दृष्टि से यह वर्ष सकारात्मक वर्ष होगा।


लव एंड रिलेशनशिप: दांपत्य जीवन एवं प्रेम संबंधों के लिए तीन मूलांक वाले लोगों के लिए वर्ष 2025 सौभाग्यशाली वर्ष हो सकता है। जीवनसाथी के चुनाव के लिए यह वर्ष बेहद खास होने वाला है। वैवाहिक संबंध के लिए यदि प्रयास करें, तो सफलता आसानी से मिल सकती है।


साल 2025 के अच्छे महीने: वर्ष 2025 में तीन मूलांक के लोगों के लिए जनवरी, फरवरी, मार्च, सितंबर, अक्टूबर, नवंबर तथा दिसंबर का महीना विशेष रूप से सफलता प्रदायक हो सकता है। इन महीनों में आर्थिक उन्नति और कार्यों में प्रगति की स्थिति बनेगी।


साल 2025 के खराब महीने: मई, जून, जुलाई और अगस्त के महीने में कार्यों में व्यवधान की स्थिति उत्पन्न होगी। प्रेम संबंधों में टकराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।


उपाय: बृहस्पति के मंत्रों का जाप एवं भगवान विष्णु की आराधना विशेष रूप से सफलता प्रदायक होगी।

Read More

Mulank 3 Characteristics and Compatibility

लक्षणकितनी निभेगी
  • Key Characteristics (मुख्य गुण)

    अंक 3 का संबंध गुरु (बृहस्पति) से है, जो ज्ञान, विस्तार और सौभाग्य का प्रतीक है। यह अंक रचनात्मकता, आत्म-अभिव्यक्ति और नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है। यह अंक प्रेरणा, महत्वाकांक्षा और सामाजिकता का परिचायक है।

  • भाग्यशाली रंग (Lucky Colors)

    पीला (Yellow): ज्ञान और ऊर्जा का प्रतीक। सुनहरा (Golden): समृद्धि और शक्ति। नारंगी (Orange): उत्साह और रचनात्मकता।
  • भाग्यशाली धातु और रत्न

    पीतल (Brass): गुरु ग्रह की ऊर्जा को बढ़ाने वाला।
  • सुझाव (Tips for Improvement)

    अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएँ। अनुशासन बनाए रखें और हर काम को व्यवस्थित तरीके से करें। दिखावे से बचें और विनम्रता अपनाएँ। अपनी क्षमताओं का अधिकतम उपयोग करें।
  • व्यक्तित्व और स्वभाव (Personality and Nature)

    ज्ञानवान और विचारशील: अंक 3 के लोग बुद्धिमान और ज्ञान के प्रेमी होते हैं।
    आत्मविश्वासी: किसी भी परिस्थिति में खुद पर भरोसा रखते हैं।
    सामाजिक और मिलनसार: लोगों के बीच रहना और बातचीत करना पसंद करते हैं।
    रचनात्मक: इनका दिमाग हमेशा नई योजनाओं और विचारों से भरा रहता है।
    महत्वाकांक्षी: ये लोग जीवन में ऊँचाई तक पहुँचने की ख्वाहिश रखते हैं।
    आध्यात्मिक: जीवन के गहरे अर्थ को समझने में रुचि।
    आशावादी: हर स्थिति में सकारात्मकता बनाए रखते हैं।

  • स्वभाव की कमजोरियां (Weaknesses)

    कभी-कभी अधिक बोलने या दिखावा करने की प्रवृत्ति। अनुशासन की कमी हो सकती है। अस्थिरता या कई कामों में उलझने की आदत।
  • अनुकूल व्यवसाय (Suitable Professions)

    शिक्षा (Education): शिक्षक, प्रोफेसर, लेक्चरर।
    रचनात्मक क्षेत्र (Creative Fields): लेखक, कलाकार, संगीतकार।
    विपणन और संचार (Marketing & Communication): मार्केटिंग एक्सपर्ट, मीडिया प्रोफेशनल।
    प्रेरक वक्ता (Motivational Speaker): लोगों को प्रेरित करने की क्षमता।
    धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र: गुरु, सलाहकार।
    मनोरंजन क्षेत्र (Entertainment): अभिनेता, कॉमेडियन।

अपनों का राशिफल जानें