इस माह कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण मिला जुला असर देने वाला रहेगा। माह के आरंभ में कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से बचें। साझेदारी में किए गए कार्यों में परेशानी हो सकती है। माह के मध्य में स्थितियों में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। माह के मध्य में नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। माह के अंत में स्थितियों में बदलाव हो सकता है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। माह के अंत में वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।