अंक राशि

बुकमार्क

मूलांक 1 राशिफल

1 जन॰ 2026

प्यार से लेकर व्यापार तक 2026 की आपकी पूरी कुंडली यहां पढ़ें
एक मूलांक में जन्म लेने वाले लोगों के लिए वर्ष 2026 स्वास्थ्य, मनोबल, धन, पराक्रम, सुख, संतान, विद्या अध्ययन, दांपत्य जीवन, नौकरी, व्यवसाय के लिए कुछ नया एवं विशेष परिवर्तन लेकर आने वाला है। वर्ष 2026 का मूलांक 1 होता है। 1 अंक का स्वामी सूर्य को माना गया है। सूर्य को आत्मा, धैर्य, ऊर्जा, नेतृत्व, सरकारी तंत्र, पिता, प्रभुत्व एवं वर्चस्व का कारक ग्रह माना गया है। ऐसे में वर्ष 2026 एक मूलांक वाले लोगों के लिए सकारात्मक परिवर्तन स्थापित करने वाला है क्योंकि वर्ष का भी मूलांक एक होने के कारण एक मूलांक में जन्मे लोगों के लिए यह वर्ष विशेष परिवर्तन वाला एवं उपलब्धि प्रदान करने वाला साबित हो सकता है। ऐसे में 1 मूलांक के लोग अर्थात जिनका जन्म 1, 10, 19, 28 दिनांक को हुआ है। उन लोगो के लिए वर्ष 2026 में निश्चित तौर पर कुछ सकारात्मक परिवर्तन अपने जीवन में दिखाई देगा।


कैसी रहेगी साल 2026 में मूलांक 1 की हेल्थ
स्वास्थ्य एवं मनोबल के दृष्टिकोण से बात किया जाए तो इस वर्ष 1 मूलांक वाले लोगो मे एवं नयी जोश नई ऊर्जा दिखाई देगी। वर्ष 2026 में एक मूलांक के लोगों का आत्म बल मजबूत व उत्साह पूर्ण बना रहेगा। स्वास्थ्य का साथ भी अपने कार्यक्षेत्र में मिलता दिखाई देगा। परंतु असंतुलित खानपान के प्रभाव से पेट में गैस, पाइल्स एवं ब्लड प्रेशर की समस्या भी बढ़ सकती है। आंखों की समस्या भी इस वर्ष परेशान कर सकती है।


2026 में कैसा होगा मूलांक 1 वालों का फाइनेंस
करियर, सफलता, व्यवसाय, धन एवं नौकरी के दृष्टिकोण से देखा जाए तो एक मूलांक के लोगों के लिए यह वर्ष अचानक सफलता एवं धन लाभ प्रदान करने के साथ साथ आय के नए स्रोत बनाने वाला साबित हो सकता है। यदि जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति तथा महादशा अच्छी है तो निश्चित तौर पर या वर्ष विशेष सफलता प्रदान करने वाला साबित होगा। व्यापार एवं व्यापारिक गतिविधियों के विस्तार के लिए यह वर्ष सकारात्मक रहेगा। वे लोग जो सरकारी तंत्र, प्रशासनिक सेवा, सेना या सैन्य तंत्र, राजनीति के क्षेत्र में कैरियर बनाना चाहते है उनको विशेष सफलता मिल सकता है।


कैसी रहेगा साल 2026 में मूलांक 1 वालों का करियर
अध्ययन डिग्री एवं संतान के दृष्टिकोण से देखा जाए तो यह वर्ष उत्तम सफलता प्रदान करने वाला होगा। अध्ययन अध्यापन में चल रहे अवरोध समाप्त हो जाएंगे। परिश्रम के बल पर प्रतियोगी परीक्षाओं विशेष कर प्रशासनिक सेवाओं में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। नई डिग्री के लिए समय अनुकूल रहेगा। संतान के स्वास्थ्य, प्रगति एवं प्रसन्नता से आपका मन प्रसन्न रहेगा। संतान सुख में वृद्धि की स्थिति बन सकती है।


2026 में कैसी होगी मूलांक 1 वालों की लव लाइफ
दांपत्य जीवन एवं प्रेम संबंधों के लिए वर्ष सामान्य सफलता प्रदायक हीं होगा। क्योंकि इस वर्ष प्रगति एवं परिवर्तन से साथ साथ आपके व्यवहार में तीव्रता एवं कठोरता में वृद्धि भी देखने को मिल सकती है। इस कारण से दांपत्य जीवन की मधुरता में कमी आ सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर सामान्य चिंता संभव है। प्रेम संबंधों में अचानक विवाद या तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।


खराब महीने: अप्रैल जून, जुलाई


अच्छे महीने: जनवरी, फरवरी, मार्च, मई, अगस्त, सितंबर, अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर


शुभ रंग: नारंगी, पीला, लाल, सफेद, हरा


उपाय: सूर्य एवं श्री हनुमान जी महाराज की आराधना विशेष रूप से सफलता प्रदायक होगी। रविवार सोमवार, मंगलवार व गुरुवार का दिन विशेष रूप से लाभदायक होगा। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करना सफलता में सहायता प्रदान करेगा।

व्यक्तिगत रिपोर्ट्स

अंक ज्योतिष संख्या 1 के लिए 3 हिंदी में FAQ:

  • अंक 1 का क्या अर्थ है?

    अंक 1 नेतृत्व, स्वतंत्रता और नई शुरुआत का प्रतीक है। इस अंक वाले लोग स्वाभाविक रूप से अग्रणी और आत्मनिर्भर होते हैं।